
लेग स्पिनर ग्रेम क्रेमर ने लौटते ही सफलता हासिल कीImage Credit source: Getty Images
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही जिम्बाब्वे को सफलता नसीब नहीं हुई है. मेजबान होने के बावजूद अपने ही घर में जिम्बाब्वे को इस सीरीज में हार मिली है. मगर इस दौरान टीम के सबसे अनुभवी और उम्रदराज खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित जरूर किया. इनमें से एक खिलाड़ी की 8 साल बाद टीम में वापसी हुई और उसने अपने पहले ही ओवर में विकेट भी झटक लिया. ये गेंदबाज हैं लेग स्पिनर ग्रेम क्रेमर, जिन्हें 3107 दिन के बाद ODI क्रिकेट में सफलता मिली.
8 साल बाद वापसी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच
हरारे में वनडे सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच के साथ ही 40 साल के ग्रेम क्रेमर की जिम्बाब्वे की वनडे टीम में वापसी हुई. इसी साल टी20 वर्ल्ड कप 2026 के साथ लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करने वाले क्रेमर को वनडे फॉर्मेट में लौटने का इंतजार था. इस मैच के साथ ही वो भी खत्म हो गया. मार्च 2018 के बाद क्रेमर अपना पहला ही वनडे मैच खेल रहे थे. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उनका पहला ही वनडे मैच था.
पहला चौका, फिर विकेट
हालांकि क्रेमर का आगाज अच्छा नहीं रहा और उनकी पहली ही गेंद पर चौका पड़ गया. मगर इस अनुभवी गेंदबाज ने वापसी करने में वक्त नहीं लगाया और ओवर की पांचवीं गेंद पर ही विकेट झटक लिया. इस सीरीज में लगातार 2 अर्धशतक लगा चुके कूपर कॉनोली को क्रेमर ने अपनी गेंद पर फंसाया और खूबसूरत लेग ब्रेक पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन लौटा दिया.
Welcome back, Crems. 🫡 pic.twitter.com/pk6yIg5U0A
— The Zimbabwe Cricket Podcast 🇿🇼 (@ZimCricketPod) September 20, 2026
इस तरह पूरे 3107 दिनों के बाद उन्हें वनडे फॉर्मेट में विकेट मिला, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में उनका पहले मैच में ये पहला विकेट था.ग्रेम क्रेमर को कुछ ही देर बाद दूसरा विकेट भी मिल गया. अपने छठे ओवर में क्रेमर ने जेवियर बार्टलेट को LBW आउट किया, जिसने मैच में जिम्बाब्वे की वापसी कराई.

सुमित सुन्द्रियाल
इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.
Read More