September 25, 2026

Asian Games India Schedule 2026, DAY 7: 'सुपर शनिवार' में कबड्डी के 2 गोल्ड मेडल मैच, जानें 7वें दिन का पूरा शेड्यूल

Asian Games India Schedule 2026, DAY 7: एशियन गेम्स 2026 के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ी 15 अलग-अलग खेल इवेंट में हिस्सा लेंगे. इस दौरान कबड्डी में 2 गोल्ड मेडल मैच भी देखने को मिलेंगे.

Asian Games India Schedule 2026, DAY 7: ‘सुपर शनिवार’ में कबड्डी के 2 गोल्ड मेडल मैच, जानें 7वें दिन का पूरा शेड्यूल

एशियन गेम्स 2026 में 26 सितंबर का पूरा शेड्यूल.

मोहिद खान

मोहिद खान |  Updated on: Sep 25, 2026 9:35 PM IST

Google News Badge

Share

Asian Games India Schedule 2026, DAY 7: जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारत अभी तक 23 मेडल जीत चुका है. अब खेल के सातवें दिन भारतीय खिलाड़ी 15 अलग-अलग खेल इवेंट में मैदान संभालेंगे. फैंस के लिए ये दिन सुपर शनिवार साबित हो सकता है क्योंकि कबड्डी की दोनों कैटेगरी में भारत का मुकाबला अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी ईरान से गोल्ड मेडल के लिए होगा. इसके साथ ही ट्रैक एंड फील्ड पर तजिंदरपाल सिंह तूर, प्रवीण चित्रवेल, और पारुल चौधरी मेडल इवेंट्स में दमखम दिखाएंगे. शूटिंग रेंज में विमेंस 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में टीम और इंडिविजुअल मेडल्स का फैसला होगा.

एशियन गेम्स 2026: 26 सितंबर का पूरा शेड्यूल

कबड्डी

  • सुबह 9:30 बजे: महिला टीम फाइनल (गोल्ड मेडल मैच) — भारत बनाम ईरान
  • दोपहर 2:30 बजे: पुरुष टीम फाइनल (गोल्ड मेडल मैच) — भारत बनाम ईरान

एथलेटिक्स

  • सुबह 4:00 बजे: पुरुष मैराथन फाइनल (मेडल इवेंट) — सावन बरवाल, कार्तिक कारकेरा
  • सुबह 5:35 बजे से: पुरुष डेकाथलॉन (100m, लॉन्ग जंप, शॉट पुट, हाई जंप, 400m) — तेजस्विन शंकर, थौफीक नौशाद
  • सुबह 8:00 बजे: पुरुष 200 मीटर राउंड 1 हीट्स — अनिमेश कुजूर (सेमीफाइनल: शाम 4:54 बजे)
  • सुबह 8:10 बजे: महिला लॉन्ग जंप क्वालिफिकेशन — शैली सिंह, एंसी सोजन
  • शाम 4:04 बजे: महिला 100 मीटर हर्डल रेस हीट्स — ज्योति याराजी, नंदिनी कंगन
  • शाम 4:25 बजे: महिला 200 मीटर हीट्स — उन्नति अय्यप्पा बोलैंड, हरिता भद्रा
  • शाम 4:30 बजे: पुरुष शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) — तजिंदरपाल सिंह तूर, करणवीर सिंह
  • शाम 5:05 बजे: पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल (मेडल इवेंट) — प्रवीण चित्रवेल, कार्तिक उन्नीकृष्णन
  • शाम 5:21 बजे: पुरुष 1500 मीटर हीट्स — गुलवीर सिंह, यूनुस शाह
  • शाम 6:15 बजे: महिला 400 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — किरण, प्राची
  • शाम 6:33 बजे: पुरुष 400 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — विशाल टी.के.
  • शाम 6:45 बजे: महिला 1500 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) — पारुल चौधरी, पूजा

निशानेबाजी

  • सुबह 6:15 बजे: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल (मेडल इवेंट) — तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे, विदरसा के. विनोद
  • सुबह 9:30 बजे: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन महिला इंडिविजुअल फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

तीरंदाजी

  • सुबह 4:30 बजे: रिकर्व पुरुष इंडिविजुअल व टीम क्वालिफिकेशन — धीरज बोम्मदेवरा, यशदीप भोगे, नीरज चौहान
  • सुबह 4:30 बजे: कंपाउंड महिला इंडिविजुअल व टीम क्वालिफिकेशन — ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप, चिकिता तानीपार्थी
  • सुबह 9:00 बजे: रिकर्व महिला इंडिविजुअल, टीम व मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन — कीर्ति, कुमकुद मोहोद, अंकिता भगत
  • सुबह 9:00 बजे: कंपाउंड पुरुष इंडिविजुअल, टीम व मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन — कुशल दलाल, साहिल जाधव, गणेश मणिरत्नम थिरुमुरु

बैडमिंटन

  • सुबह 6:00 बजे: पुरुष सिंगल्स दूसरा राउंड — लक्ष्य सेन बनाम लोह कीन येव (सिंगापुर)
  • सुबह 11:30 बजे से: महिला सिंगल्स दूसरा राउंड — उन्नति हुड्डा बनाम वोंग लिंग चिंग (मलेशिया)
  • दोपहर 2:30 बजे से: महिला डबल्स दूसरा राउंड — त्रिशा जॉली / गायत्री गोपीचंद बनाम मायू मात्सुमोतो / यूकी फुकुशिमा (जापान)
  • समय पुष्टि बाकी: पी.वी. सिंधु बनाम चिउ पिन-चियान (चीनी ताइपे), आयुष शेट्टी बनाम मखसुत ताजीबुल्लायेव (कजाकिस्तान)

हॉकी

  • दोपहर 1:30 बजे: पुरुष पूल ए मुकाबला – भारत बनाम जापान

स्क्वैश

  • सुबह 8:30 बजे: मिक्स्ड डबल्स सेमीफाइनल – वेलावन सेंथिलकुमार/जोशना चिनप्पा बनाम ली का यी/तांग मिंग होंग (हॉन्गकॉन्ग)
  • सुबह 10:30 बजे: महिला सिंगल्स सेमीफाइनल — अनाहत सिंह बनाम सातोमी वातानाबे (जापान)
  • सुबह 11:15 बजे: पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल — अभय सिंह बनाम मुहम्मद इरफान (पाकिस्तान)

मुक्केबाजी

  • सुबह 10:15 बजे: पुरुष 55 किलो — जादुमणि सिंह बनाम कार्लो पालाम (फिलीपींस)
  • दोपहर 2:15 बजे: पुरुष 90 किलो — कपिल पोखरिया बनाम सैम एस्ताकी (ईरान)
  • शाम 5:45 बजे: महिला 60 किलो — प्रिया घंघास बनाम ओह योनजी (दक्षिण कोरिया)

टेबल टेनिस व ई-स्पोर्ट्स

  • सुबह 6:30 बजे: महिला सिंगल्स राउंड ऑफ 16 — यशस्विनी घोरपड़े बनाम मिवा हारिमोटो (जापान)
  • सुबह 10:45 बजे: पोकेमॉन यूनाइट ग्रुप सी मैच — भारत बनाम जापान

कैनो स्प्रिंट, नौकायन , घुड़सवारी, सर्फिंग व फेंसिंग

  • सुबह 6:30 बजे से: कैनो स्प्रिंट में हर्षवर्धन सिंह शक्तावत, पार्वती गीता, प्रसन्ना कुमार और राजू रावत/नेहा देवी के मुकाबले
  • सुबह 9:30 बजे से: सेलिंग (मिक्स्ड डिंगी, पुरुष व महिला स्किफ रेस)
  • सुबह 6:00 बजे: ड्रेसेज इंडिविजुअल दूसरा क्वालिफायर (गौरव पुंडीर, हृदय छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सूद)
  • तड़के 3:58 बजे से: सर्फिंग शॉर्टबोर्ड राउंड (कमाली प्रकाश, शुगर शांति, किशोर कुमार, शिवराज बाबू)
  • सुबह 6:00 बजे से: फेंसिंग में विमेंस फॉयल और मेंस सेबर टीम राउंड मुकाबले

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button

Follow Us