August 1, 2026
इस साल 23% तक सस्ती हुई चांदी... अभी खरीदें या करें इंतजार? निवेशकों को अब क्या करना चाहिए
चांदी की चमक आजकल कुछ फीकी सी पड़ गई है. इस साल अब तक इसके दाम 23% तक गिर चुके हैं. अकेले जून के महीने में ही चांदी 22% तक टूट गई. जनवरी में जो चांदी 121 डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वह अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में 58 डॉलर के आसपास आ गई है. भारत में भी इसका भाव करीब 2 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलो चल रहा है. ऐसे में हर निवेशक के मन में एक ही सवाल है कि क्या यह चांदी खरीदने का सही समय है, या अभी और गिरावट का इंतजार करना चाहिए?
Read more