August 1, 2026

Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल कितने कॉलेज हैं, देखें नॉर्थ कैंपस कॉलेजों की लिस्ट

Image

How Many Colleges Are There In Delhi University: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल कितने कॉलेज हैं

How Many Colleges Are There In Delhi University: देश में उच्च शिक्षा की बात हो तो दिल्ली यूनिवर्सिटी का नाम सबसे पहले लिया (How Many Colleges In DU) आता है। यह कला, वाणिज्य, विज्ञान, प्रबंधन, पत्रकारिता और कई अन्य विषयों में अच्छी शिक्षा शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना (How Many Colleges Are There In DU)जाता है। इस विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1922 में हुई थी। आज यह देश की सबसे बड़ी केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक है। इस यूनिवर्सिटी को नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस और अन्य ऑफ-कैंपस संस्थानों में विभाजित किया (North Campus Colleges List) गया है। यहां छात्रों को सीयूईटी यूजी व पीजी परीक्षा के जरिए को एडमिशन मिलता है। ऐसे में अधिकतर छात्र व अभिभावक का सवाल रहता है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल कितने कॉलेज हैं और नॉर्थकैंपस में कौन कौन से (DU North Campus Colleges List) कॉलेज को शामिल किया जाता है।

How Many Colleges In DU: दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल कितने कॉलेज हैं

दिल्ली विश्वविद्यालय में इन दिनों एडमिशन का दौर जारी है। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम ने 25 जुलाई को दूसरे अलॉटमेंट की लिस्ट जारी की थी। वहीं दूसरे राउंड में बची हुई अंडरग्रेजुएट सीटों को भरने के लिए यूनिवर्सिटी अगस्त में एक मिड-एंट्री विंडो ओपन करेगी। बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी में कुल 91 कॉलेज हैं, जिन्हें मुख्य रूप से नॉर्थ कैंपस, साउथ कैंपस, ईस्ट कैंपस और वेस्ट कैंपस सहित विभिन्न क्षेत्रों में बांटा गया है। यहां ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी और पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ाई के लिए सीयूईटी पीजी की परीक्षा के दौर से गुजरना होता है। यहां आप दिल्ली यूनिवर्सिटी में साउथ कैंपस कॉलेज लिस्ट चेक कर सकते हैं।

DU North Campus Colleges List: दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस कॉलेजों की लिस्ट

  • श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC)
  • सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephen's College)
  • हिंदू कॉलेज (Hindu College)
  • हंसराज कॉलेज (Hansraj College)
  • किरोड़ी मल कॉलेज (Kirori Mal College)
  • रामजस कॉलेज (Ramjas College)
  • मिरांडा हाउस (Miranda House)
  • दौलत राम कॉलेज (Daulat Ram College)
  • इंद्रप्रस्थ कॉलेज फॉर वुमेन (Indraprastha College for Women)
  • श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज (Sri Guru Tegh Bahadur Khalsa College)

Delhi University North Campus Colleges: इसलिए खास है दिल्ली यूनिवर्सिटी का नॉर्थ कैंपस

बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस को सबसे प्रतिष्ठित परिसर माना जाता है। यहां देश के कई टॉप रैंक वाले कॉलेज स्थित हैं। साथ ही यहां आपको लाइब्रेरी, हॉस्टल, स्पोर्ट्स और रिसर्च की बेहतरीन सुविधाएं भी मिल जाएंगी। सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की पहली पसंद अक्सर यही कॉलेज होते हैं।

Aditya Singh

आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Education

End of Article