August 1, 2026

CWG 2026: भारत का डबल धमाल! जैवलिन में पहली बार पोडियम पर पहुंचे 2 भारतीय, नीरज चोपड़ा ने सिल्वर तो यशवीर सिंह ने दिलाया ब्रॉन्ज

Neeraj Chopra Silver Medal In Commonwealth Games: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है. उनके साथ यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

Neeraj Chopra Silver Medal In Commonwealth Games: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीत लिया है. उनके साथ यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है.

author-image

New Update

Commonwealth Games 2026

नीरज चोपड़ा यशवीर सिंह Photograph: (Image Source: AFP)

Neeraj Chopra: भारत के स्टार जैवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर कमाल का प्रदर्शन किया और कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल में कब्जा जमा लिया है. 28 साल के नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के जैवलिन थ्रो फाइनल में दूसरा स्थान हासिल करके एक और सिल्वर मेडल अपने नाम किया. इस मुकाबले में जीत के सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे नीरज ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन ग्लासगो में श्रीलंका के रुमेश पथिरागे से पीछे रह गए. हालांकि, तीसरे नंबर पर भी भारत के यशवीर सिंह रहे. ये पहली बार हुआ, जब जैवलिन थ्रो इवेंट में दो भारतीयों ने पोडियम में जगह बनाई.

नीरज चोपड़ा और यशवीर सिंह ने रचा इतिहास

नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. वह 85.83 मीटर के अपने बेस्ट थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि पथिराज ने 89.75 मीटर के बेस्ट प्रयास के साथ गोल्ड मेडल जीता. नीरज के अलावा, भारत के यश वीर सिंह ने भी पोडियम पर जगह बनाई और 85.41 मीटर के थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता. तीसरे भारतीय खिलाड़ी रोहित यादव सातवें स्थान पर रहे. यह पहली बार था जब जैवलिन थ्रो इवेंट में दो भारतीयों ने पोडियम पर जगह बनाई.

A double podium finish to remember! 🥈🥉🇮🇳

Congratulations to Neeraj Chopra for winning Silver and Yash Vir Singh for securing Bronze in the Men's Javelin Throw at the Commonwealth Games.

Two Indians finishing on the podium is a historic first for this event. This is a truly… pic.twitter.com/QmqnW2VJT1

— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) July 31, 2026

वहीं, पेरिस ओलंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट पाकिस्तान के अरशद नदीम फाइनल में टॉप आठ में भी जगह नहीं बना पाए और ओवरऑल स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर रहे. बता दें, इसके साथ ही, भारत के इस बेहतरीन एथलीट ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना दूसरा मेडल जीता. इससे पहले उन्होंने 2018 में गोल्ड कोस्ट में गोल्ड मेडल जीता था.

An outstanding Silver for Neeraj Chopra in the Men’s Javelin event at Glasgow!

He has once again demonstrated remarkable consistency, composure and spirit. His successes make every Indian proud. My best wishes to him for the endeavours ahead. #CWG2026@Neeraj_chopra1pic.twitter.com/5sJjjCQg4W

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

ऐसा रहा नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

नीरज ने 80.97 मीटर के थ्रो के साथ प्रतियोगिता की शुरुआत की. जैवलिन फेंकते ही उन्होंने दहाड़ लगाई और वह अपनी कोशिश से खुश दिखे. 28 वर्षीय खिलाड़ी के लिए यह वाकई एक अच्छी शुरुआत थी, जो आठ साल बाद CWG में हिस्सा ले रहे थे. नीरज को बढ़त बनाने में अधिक समय नहीं लगा, उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 85.83 मीटर का थ्रो करके प्रतियोगिता में बढ़त हासिल कर ली.

हालांकि, श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे ने अपनी दूसरी कोशिश में 89.75 मीटर का थ्रो करके बढ़त बना ली और दूसरे खिलाड़ियों पर दबाव डाल दिया. फिर नीरज ने 81.29 मीटर का थ्रो किया और तीन कोशिशों के बाद वे दूसरे स्थान पर थे, जबकि श्रीलंकाई खिलाड़ी बाकी सभी से आगे था. उनकी अगली यानी चौथी कोशिश कुछ खास नहीं रही और उन्होंने सिर्फ़ 80.73 मीटर की दूरी तय की.

Congratulations to Yash Vir Singh for winning the Bronze in the Men’s Javelin event! He produced an impressive throw, reflecting his zeal and dedication. His achievement will inspire many young athletes. All the best to him for the endeavours ahead. #CWG2026pic.twitter.com/nMq59WERgs

— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2026

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 जैवलिन थ्रो फाइनल के रिजल्ट

रुमेश थरंगा पथिरागे (SRI) - 89.75 मीटर
नीरज चोपड़ा (IND) - 85.83 मीटर
यश वीर सिंह (IND) - 85.41 मीटर
एंडरसन पीटर्स (GRN) - 83.88 मीटर
डाउ स्मिथ (RSA) - 82.88 मीटर
केशॉर्न वालकॉट (TTO) - 82.55 मीटर
रोहित यादव (IND) - 81.56 मीटर
बेन ईस्ट (ENG) - 81.12 मीटर
अरशद नदीम (PAK) - 77.41 मीटर
चिनेचेरेम न्नामदी (NGR) - 76.29 मीटर
कैमरन मैकिन्टायर (AUS) - 72.34 मीटर
कीशॉन स्ट्रैचन (BAH) - 70.39 मीटर

ये भी पढ़ें: EXPLAINER: कब हुई दलीप ट्रॉफी की शुरुआत? किसके नाम पर और क्यों रखा गया ये नाम, इतिहास सहित जानें सब-कुछ

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें