July 31, 2026

डोंगरगढ़ भाजपा में बगावत : 111 के बाद 25 और नेता- कार्यकर्ताओं ने भेजा इस्तीफा  - Haribhoomi

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में शहर मंडल अध्यक्ष के खिलाफ बगावत अब खुलकर सामने आ गई है। 25 और पार्टीजनों ने इस्तीफा दे दिया है।

25 more BJP leaders and workers resign in Dongargarh

डोंगरगढ़ भाजपा में 25 और नेताओं-कार्यकर्ताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा

  • Published: 31 Jul 2026, 07:53 PM IST
  • Last Updated: 31 Jul 2026, 07:53 PM IST

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में भाजपा की अंदरूनी कलह अब खुलकर सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। 111 भाजपा कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि, अब 25 और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देकर सियासी हलचल और तेज कर दी है। लगातार सामने आ रहे इस्तीफों ने डोंगरगढ़ भाजपा संगठन में मचे घमासान को उजागर कर दिया है।

डोंगरगढ़- जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है। #Dongargarh #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #Resignation pic.twitter.com/WfuuEEGVVG

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 31, 2026

बलविंदर सिंह के नेतृत्व में 25 कार्यकर्ताओं का इस्तीफा
जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंत्री बलविंदर सिंह विक्की और पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष एम. तुलसी के नेतृत्व में 25 भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष के नाम सामूहिक इस्तीफा भेजा है। इस्तीफा देने वाले नेताओं का आरोप है कि, शहर मंडल अध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं में गहरा असंतोष है। उनका कहना है कि, संगठन में परिवारवाद, पक्षपात और चहेते लोगों को आगे बढ़ाने की राजनीति हावी हो गई है, जिससे समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा हो रही है।

डोंगरगढ़- पूर्व शहर मंडल महामंत्री संतोष राव ने भी मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि, संगठन में पदों का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया गया और केवल चुनिंदा लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। #Dongargarh #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #Resignation pic.twitter.com/f9tB20kbSK

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 31, 2026

पदों के वितरण से उपजा असंतोष
पूर्व शहर मंडल महामंत्री संतोष राव ने भी मंडल अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि, संगठन में पदों का वितरण निष्पक्ष तरीके से नहीं किया गया और केवल चुनिंदा लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई। संतोष राव ने आरोप लगाया कि, मंडल अध्यक्ष किसी एक व्यक्ति के रिमोट कंट्रोल पर काम कर रहे हैं, जिसके कारण वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। उनका दावा है कि यदि हालात नहीं बदले तो इस्तीफों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। 

bjp latter
bjp latter

भाजपा में मचे इस सियासी घमासान पर डोंगरगढ़ की कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, भाजपा वर्षों से कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है. #Dongargarh #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #Resignation pic.twitter.com/W5vr8m5NKY

— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) July 31, 2026

डोंगरगढ़ में भाजपा कमजोर : हर्षिता स्वामी 
भाजपा में मचे इस सियासी घमासान पर डोंगरगढ़ की कांग्रेस विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि, भाजपा वर्षों से कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाती रही है, लेकिन अब उसी पार्टी के कार्यकर्ता संगठन में परिवारवाद और पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं। विधायक ने दावा किया कि, डोंगरगढ़ में भाजपा की संगठनात्मक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही है और कार्यकर्ताओं का भरोसा नेतृत्व से उठता नजर आ रहा है।

(छत्तीसगढ़ के जिले, कस्बे और गांवों की खबरों के लिए हरिभूमि का "ई-पेपर" पढ़ें। यहां क्लिक करें "epaper haribhoomi" या प्लेस्टोर से "हरिभूमि हिंदी न्यूज़" App डाउनलोड करें।