August 16, 2026
Varanasi Airport Firing: कौन हैं कमलेश राय? जिनकी पिस्टल से चली गोली, एकनाथ शिंदे से क्या है खास कनेक्शन
Varanasi Airport Firing Incident : वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से गलती से गोली चलने हड़कंप मचा है। क्योंकि इस घटना में 2 लोग घायल हुए हैं। जिनकी गन से यह गोली चली है वो यात्री कमलेश राय हैं, जो महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे के करीबी बताए जाते हैं।वाराणसी (उत्तर प्रदेश): वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई, जब एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना में कमलेश राय का नाम सामने आया है, जिनकी पिस्टल से यह गोली चली है। पुलिस उनसे पूछताछ भी कर रही है। जांच में पता चला है कि युवका महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे से खास कनेक्शन है।
Read more