August 21, 2026

अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, अलास्का से केप न्यूएनहैम जा रहा विमान क्रैश, 8 लोगों की मौत

Alaska Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में बड़ा विमान हादसा हो गया. दूरदराज की सैन्य रडार साइट के पास एक चार्टर विमान क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 पायलट भी शामिल हैं.

Alaska Plane Crash: अमेरिका के अलास्का में बड़ा विमान हादसा हो गया. दूरदराज की सैन्य रडार साइट के पास एक चार्टर विमान क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 पायलट भी शामिल हैं.

author-image

New Update

Alaska Plane crash

Alaska Plane crash

Alaska Plane Crash: अमेरिका में बड़ा विमान हादसा हो गया. गुरुवार को पश्चिमी अलास्का में एक दूरदराज की सैन्य रडार साइट के पास एक चार्टर विमान क्रैश हो गया. हादसे में विमान में सवार 8 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 2 पायलट भी शामिल हैं.

केप न्यूएनहैम जा रहा था विमान

प्रवक्ता ने आगे बताया कि विमान एंकोरेज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुआ था और केप न्यूएनहैम के लिए जा रहा था. केप न्यूएनहैम सुविधा दूरस्थ रडार साइटों के एक नेटवर्क का हिस्सा है जो अलास्का के हवाई क्षेत्र और उसकी सीमाओं के साथ विमानों पर नजर रखती है. हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: Bahamas Plane Crash: बहामास में नासाऊ के पास प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत; रोकी गईं फ्लेमिंगो एयर की सेवाएं

एयरफोर्स की हवाई पट्टी पर हुआ हादसा

एनटीएसबी के अलास्का प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान केप न्यूएनहैम एयरपोर्ट के पास जमीन से टकराकर क्रैश हुआ. यह एयरफोर्स की एक हवाई पट्टी है, जिसका इस्तेमाल लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंचने के लिए किया जाता है. जॉनसन के मुताबिक, एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव दल घटनास्थल की ओर रवाना हो गए थे. अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने भी बताया कि उसे केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास विमान हादसे की सूचना मिली थी, जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अधिकारियों ने कहा कि हादसे से जुड़ी और जानकारी मिलने पर उसे साझा किया जाएगा. 

हादसे पर सीनेटर ने जताया शोक

अलास्का की सीनेटर लिसा मुर्कोव्स्की ने केप न्यूएनहैम में हुए विमान हादसे पर दुख जताया. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों और उनके परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं. मुर्कोव्स्की ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ विमान सिक्योरिटी एविएशन कंपनी का था, जो पूरे अलास्का में चार्टर उड़ानें संचालित करती है. उन्होंने कहा कि वह खुद भी इस कंपनी की उड़ानों से पूरे अलास्का में यात्रा कर चुकी हैं और उसके कई अनुभवी पायलटों से मिल चुकी हैं.

उन्होंने हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू करने के लिए अमेरिकी तटरक्षक बल, एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर का आभार जताया. उन्होंने कहा कि पूरा अलास्का हादसे में मारे गए लोगों, उनके परिवारों और सिक्योरिटी एविएशन की टीम के साथ है.

यह भी पढ़ें: France Plane Crash: फ्रांस में पैराशूट ट्रेनिंग प्लेन क्रैश, सभी 11 सवारों की दर्दनाक मौत; छात्र भी थे शामिल

अमेरिकी एयरफोर्स जताया दुख

अमेरिकी वायु सेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति दुख जताया. कहा कि यह सेना और उन समुदायों के लिए बड़ा नुकसान है, जिनकी ये लोग सेवा कर रहे थे. डेविस ने कहा कि सभी मृतक अपने काम के प्रति समर्पित थे और मुश्किल परिस्थितियों में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मृतकों के परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को हर संभव मदद देना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने हादसे के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान चलाने वाली टीमों के प्रयासों की भी सराहना की और उनके प्रति आभार जताया.