August 16, 2026

Haiwaan वाला सरप्राइज, सैफ अली खान के बर्थडे पर अक्षय कुमार का अनोखा तोहफा, देखें वीडियो

Akshay Kumar Share Haiwaan Movie New Video: सैफ अली खान के 56वें जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने खास अंदाज में बधाई दी। 17 साल बाद दोनों इस फिल्म में साथ दिखेंगे, जिसमें अक्षय नेगेटिव और सैफ एक नेत्रहीन किरदार में हैं।बॉलीवुड के ‘छोटे नवाब’ सैफ अली खान आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उन्हें परिवार, दोस्तों और फैंस की तरफ से जमकर बधाइयां मिल रही हैं। इसी बीच उनके खास दोस्त और को-स्टार अक्षय कुमार ने भी सैफ को एक बेहद दिलचस्प अंदाज में बर्थडे विश किया है। अक्षय का यह अंदाज सीधे उनकी अपकमिंग फिल्म ‘हैवान’ से जुड़ा है, जिसे लेकर इन दिनों खूब बज बना हुआ है। Read more

August 16, 2026

Delhi News: 100 अटल कैंटीनें पूरी, अब रोज 1 लाख लोगों को ₹5 में मिलेगा भोजन

दिल्ली में 25 नई अटल कैंटीनों का उद्घाटन हुआ। 100 कैंटीनों का लक्ष्य 8 महीने में पूरा हुआ। अब रोज 1 लाख लोगों को ₹5 में पौष्टिक भोजन मिलेगा।दिल्ली सरकार ने राजधानी में गरीब, श्रमिक और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी पहल करते हुए रविवार को 25 नई अटल कैंटीनों की शुरुआत कर दी। तिमारपुर में आयोजित कार्यक्रम में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संयुक्त रूप से इन कैंटीनों का उद्घाटन किया। खास बात यह रही कि उद्घाटन के बाद दोनों नेताओं ने कैंटीन में बैठकर भोजन भी किया। इन 25 नई कैंटीनों के शुरू होने के साथ ही दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर लिया गया 100 अटल कैंटीन शुरू करने का संकल्प तय समय से पहले पूरा कर लिया है। Read more

August 16, 2026

घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत

MCB: ये छोटा-सा डिवाइस बिजली के सिस्टम में किसी गड़बड़ी की कंडिशन में अपने आप सप्लाई बंद कर देता है. Written By : हिमांशु तिवारी | Updated at : 16 Aug 2026 07:16 PM (IST) Read more

August 16, 2026

भगवंत मान ने 29 हस्तियों को राज्य पुरस्कारों से नवाजा

August 16, 2026 29 eminent personalities honored with awards : फिरोजपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 29 हस्तियों को राज्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ और ‘मुख्यमंत्री पदक’ भी प्रदान किए गए। पुरस्कार पाने वालों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “ये राज्य पुरस्कार उन जानी-मानी हस्तियों की समर्पित सेवाओं और अहम योगदान को मान्यता देते हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित के लिए अथक प्रयास किए हैं। पुरस्कार पाने वालों में समाज सेवी, कलाकार, साहित्यकार, कवि, पर्यावरणविद, विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और अन्य हस्तियां शामिल हैं जिन्होंने समाज के कल्याण में सार्थक योगदान दिया है।” मुख्यमंत्री ने बहादुरी के लिए बठिंडा के जगदेव सिंह को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए; वहीं मलेरकोटला के इंदरजीत सिंह, जालंधर के सुरिंदर जगत, जालंधर की सुनीता कपूर, बठिंडा के सुखदीप सिंह ढिल्लों, बठिंडा के अवतार सिंह मान, जालंधर के उपिंदर सिंह घई, शहीद भगत सिंह नगर के जसवीर सिंह, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के जतिंदर सिंह, अमृतसर के विनोद कुमार, अमृतसर के अवतार सिंह और संगरूर के अवतार सिंह को समाज सेवा के लिए; पटियाला की सतवीर कौर को कला के लिए; अमृतसर के निर्मल सिंह को समाज सेवा के लिए; जालंधर के मेहर मलिक, बरनाला के बेअंत सिंह बाजवा, साहिबजादा अजीत सिंह नगर के संजीव सैनी, पटियाला के बाज सिंह, मलेरकोटला के डॉ. मोहम्मद अयूब खान, संगरूर की प्रेमलता और अमृतसर की परमजीत कौर को साहित्य के लिए; अमृतसर के डॉ. परमिंदर सिंह को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पुरस्कार दिए गए। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कपूरथला के तलविंदर सिंह और लुधियाना के सुखराज भुल्लर को, तथा लुधियाना के कमलजीत सिंह, अमृतसर की कांता और एसएएस नगर के अशोक कुमार को उनकी बेहतरीन सेवाओं के लिए सर्टिफिकेट और अवॉर्ड दिए गए। इसके साथ ही, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हेड कॉन्स्टेबल लवप्रीत सिंह, कॉन्स्टेबल बेबी कुमार, लेडी कॉन्स्टेबल चरणजीत, लेडी कॉन्स्टेबल ममता रानी और सीनियर कॉन्स्टेबल अंग्रेज सिंह को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ से सम्मानित किया। इसी तरह, मुख्यमंत्री ने पवनप्रीत PPS, सुरेंद्र सिंह PPS, अश्वनी कुमार PPS, इंस्पेक्टर राजेश कुमार, इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर दविंदर सिंह, इंस्पेक्टर सतपाल, सब-इंस्पेक्टर इंद्रजीत कौर, सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार, सब-इंस्पेक्टर करमजीत सिंह, सब-इंस्पेक्टर बलदेव सिंह, सब-इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह, ASI यादविंदर सिंह, ASI नरिंदर सिद्धू, ASI नवतेज सिंह बराड़, ASI जतिंदर सिंह, सीनियर कॉन्स्टेबल अमनप्रीत सिंह, सीनियर कॉन्स्टेबल रमनप्रीत सिंह, इंस्पेक्टर हरजोत कौर और सीनियर कॉन्स्टेबल अमरदीप सिंह को भी उनकी शानदार सेवाओं के लिए ‘मुख्यमंत्री पदक’ से सम्मानित किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी अवॉर्ड पाने वालों की लगन और सेवाओं की तारीफ़ की और कहा कि उनका योगदान दूसरों को भी लोगों की भलाई और पंजाब की तरक्की के लिए लगन और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।

August 16, 2026

48 सालों से प्रेमिका के दिल का हाल बयां कर रहा Ravindra Jain का कल्ट गाना, Hemlata की आवाज में बन गया सदाबहार - ravindra jain song ankhiyon ke jharokhon se becomes cult since 48 years sung by hemlata

48 साल पुराना गाना हिंदी सिनेमा के Cult सॉन्ग्स में से एक है इसे रविंद्र जैन ने लिखा और कंपोज किया था। 4 दशकों से सदाबहार बना हुआ है गाना Read more

August 16, 2026

क्या Sunny Deol न शाह रुख खान को बताया 'इनसिक्योर'? फिल्म डर के बाद से एक्टर्स के बीच हुआ था पंगा - sunny deol calls shah rukh khan insecure actor discuss feud after their movie darr

सनी देओल ने फिल्म 'डर' के 32 साल बाद शाह रुख खान और इंडस्ट्री में असुरक्षा को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह खुद असुरक्षित नहीं हैं, लेकिन कई एक्टर असुरक्षित महसूस करते हैं जिससे माहौल खराब होता है। Read more

August 16, 2026

गॉल स्टेडियम: समंदर, किला और इतिहास का संगम

Galle International Cricket Stadium History : क्रिकेट के मैदान तो दुनिया में कई हैं, लेकिन कुछ स्टेडियम सिर्फ मैच की मेजबानी नहीं करते, बल्कि अपने आसपास की कहानी भी सुनाते हैं. गॉल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ऐसा ही एक मैदान है, जहां क्रिकेट और इतिहास का अनोखा मेल देखने को मिलता है. एक तरफ हिंद महासागर की नीली लहरें हैं, तो दूसरी तरफ सदियों पुराना गॉल फोर्ट और उसी किले के बीच मशहूर क्लॉक टावर नजर आता है. इसी खूबसूरत मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है. Read more

August 16, 2026

Vande Mataram controversy : सोनिया गांधी के बचाव में उतरी TMC और DMK , कहा- भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए गढ़ रही है यह विवाद

नई दिल्ली। वंदे मातरम (Vande Mataram) को लेकर जहां भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) पर राष्ट्रीय गीत का अनादर करने का आरोप लगा रही है। तो वहीं इस मुद्दे पर अब राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और डीएमके (DMK) एक सुर में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के बचाव में उतर आई है। Read more

August 16, 2026

कालसर्प दोष से मुक्ति दिलाएगी नागपंचमी की ये विशेष पूजा, जानिए करने की विधि और नियम

कालसर्पदोष से मुक्ति के उपाय Nag Panchami Kaalsarp Dosh Puja 2026 : सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी का पर्व मनाया जाता है। सावन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि इस बार 17 अगस्त 2026, सोमवार को है। इस बार पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4 बजकर 52 मिनट से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5 बजे तक रहेगी। पंचांग गणना में 17 अगस्त को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से 8 बजकर 38 मिनट तक पूजन का शुभ मुहूर्त रहेगा। Read more

August 16, 2026

National Overseas Scholarship : विदेश में पढ़ाई का सपना? सरकार दे रही है 100% स्कॉलरशिप; जानें पूरी डिटेल

सामाजिक न्याय मंत्रालय की नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप (NOS) के तहत एससी, घुमंतू जनजाति और भूमिहीन मजदूर वर्गों के छात्र विदेश में उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।क्या आप भी उन लाखों छात्रों में से एक हैं जो विदेश के किसी बड़े विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने का सपना देखते हैं? लेकिन जैसे ही बात खर्चे की आती है, तो सारा जोश ठंडा पड़ जाता है। आम तौर पर मिडिल क्लास या गरीब तबके के बच्चों के लिए विदेश में पढ़ाई करना एक ऐसा सपना होता है जो अक्सर पैसों की कमी की वजह से टूट जाता है। लेकिन अब आपको मायूस होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय आपकी इस परेशानी का एक शानदार हल लेकर आया है। मंत्रालय ने 'नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप' के बारे में अहम जानकारी साझा की है, जो ऐसे ही होनहार लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। Read more