August 21, 2026

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमला, आशुतोष रांका ने बीजेपी और पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Attack on CJP activists in Jaipur : भाजपा शासित राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और अन्य कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया। जब कार्यकर्ताओं ने बगरू गाँव जाने की कोशिश की तो भीड़ ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान उनसे मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सीजेपी ने आरोप लगाया कि उन्हें आतंकवादी और नक्सली कहकर मारपीट की गयी।

पढ़ें :- जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग के आरोपों की जांच करेगी सुप्रीम कोर्ट की कमेटी

एक समाचार एजेंसी को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने बताया, “हम रामपुर-कंवरपुरा गांव के स्कूल का निरीक्षण करने गए थे। पिछले कई सालों से यह स्कूल भैंसों के बाड़े में चल रहा है। हम पिछले साल भी निरीक्षण के लिए गए थे, और तब भी स्कूल भैंसों के बाड़े में ही चल रहा था। निरीक्षण के लिए हम वहां पहुंचते, उससे पहले ही उनके लोग, यानी BJP के गुंडे, वहां पहुंच चुके थे। सबसे पहले हमारे वॉलंटियर्स पर हमला किया गया। वहां मीडिया के लोग भी मौजूद थे। पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन हमारे मौके पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने हमला नहीं रोका।”

रांका ने आगे कहा, “गाड़ियों के शीशे तोड़े गए, फोन तोड़े गए, एक महिला के साथ मारपीट की गई, मेरी शर्ट फाड़ दी गई और हमारी टीम के एक सदस्य का हाथ टूट गया। उन्होंने हम पर पत्थर भी फेंके। मैं मदन दिलावर से बस एक बात कहना चाहता हूं: आपके पास 48 घंटे हैं। इन गुंडों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आपको अपना आदेश वापस लेना होगा, वरना हम पूरे राजस्थान में राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेंगे। और इस बार मामला सिर्फ स्कूलों तक सीमित नहीं रहेगा। इस बार हम मदन दिलावर के इस्तीफे की मांग करेंगे… आज राजस्थान के लोकतांत्रिक इतिहास में एक काला दिन है।”

जयपुर में स्कूल की जांच करने पहुंचे CJP नेता आशुतोष रांका पर हमला किया गया। लात घूंसों से मारपीट की गई, गाड़ियां तोड़ी, जमीन पर गिराकर मारा।
आशुतोष रांका का आरोप है कि ये बीजेपी के लोग हैं। ग्राम प्रधान भू माफिया है सरकारी स्कूल में तबेला खोल रखा है, सच्चाई सामने आने के डर से CJP… pic.twitter.com/iHeJHkSILI

— Raja Pal (@Rraja_pal) August 21, 2026

पढ़ें :- 'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी...' पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की पत्नी और BJP MLA जयदेवी कौशल ने जातिगत भेदभाव का लगाया आरोप

CJP की कार्यकर्ता शिवांगी शर्मा ने कहा, “उन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला किया और हमें आतंकवादी और नक्सली कहा। यह बाहरी-भीतरी का क्या मतलब है… यह एक ही देश है। हम किसी दूसरी पार्टी या दूसरे देश से नहीं आए हैं। हम तो अपने ही देश के बच्चों की बात कर रहे हैं…”