August 21, 2026

हर शेयर पर 100 रुपये से ज्यादा का फायदा, पहले ही दिन 83% चढ़ गया यह शेयर

Aug 21, 2026 11:23 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

मुख्य बातें

  • टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयरों ने पहले ही दिन निवेशकों को 100 रुपये से ज्यादा का फायदा कर दिया है
  • IPO में कंपनी के शेयर का दाम 132 रुपये था
  • जबरदस्त लिस्टिंग के बाद कंपनी के शेयर 5% और चढ़कर 241.50 रुपये पर पहुंच गए
Technocrats Plasma Systems IPO

टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयर पहले ही दिन 83 पर्सेंट उछल गए हैं।

टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयरों की बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है। कंपनी के शेयरों ने बाजार में उतरते ही हर शेयर पर 100 रुपये से ज्यादा का फायदा करा दिया है। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार को BSE में 74 पर्सेंट से ज्यादा के फायदे का साथ 230 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए हैं। IPO में कंपनी के शेयर का दाम 132 रुपये था। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के आईपीओ का टोटल साइज 61 करोड़ रुपये तक का था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 14 अगस्त को खुला था और यह 18 अगस्त तक ओपन रहा।

पहले ही दिन हर शेयर पर 100 रुपये से ज्यादा का फायदा
शानदार लिस्टिंग के बाद टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयरों में और तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 241.50 रुपये पर पहुंच गए। IPO में टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के शेयरों का दाम 132 रुपये था। आईपीओ प्राइस के मुकाबले कंपनी के शेयर पहले ही दिन 109.50 रुपये उछल गए। आईपीओ प्राइस से कंपनी के शेयरों में 83 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 86.96 पर्सेंट थी, जो कि अब 64 पर्सेंट रह गई है।

203 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ कंपनी का IPO
टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स (Technocrats Plasma Systems) के आईपीओ पर निवेशकों ने जमकर दांव लगाया था। कंपनी का आईपीओ टोटल 203.36 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों या रिटेल इनवेस्टर्स का कोटा 176.056 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 311.97 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का कोटा 169.54 गुना सब्सक्राइब हुआ। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 2000 शेयर थे। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों को 2.64 लाख रुपये का निवेश करना पड़ा।

क्या करती है टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स?
टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स (Technocrats Plasma Systems) की शुरुआत साल 1994 में हुई है। टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स एक इंजीनियरिंग फोकस्ड कंपनी है, जो कि इंडस्ट्रियल एप्लीकेशंस के लिए प्लाज्मा बेस्ड सरफेस ट्रीटमेंट और कोटिंग सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। कंपनी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर्स में सरफेस क्लीनिंग, एक्टिवेशन, कोटिंग और मोडिफिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लाज्मा सिस्टम्स को डिजाइन, डिवेलप और इंस्टॉल करती है। कंपनी की सर्विसेज में सिस्टम कस्टमाइजेशन, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, मेंटीनेंस सपोर्ट और टेक्निकल कंसल्टिंग शामिल है। 30 जून 2026 तक के डेटा के मुताबिक, टेक्नोक्रेट्स प्लाज्मा सिस्टम्स में 40 एंप्लॉयीज हैं।

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें