August 21, 2026

झटका! ₹2000 तक महंगे हो गए Ai+ स्मार्टफोन, यहां देखें सबकी नई कीमत

Ai+ ने बढ़ती कंपोनेंट और इनपुट लागत के बीच अपने कई स्मार्टफोन मॉडल्स की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। Ai+ Pulse 2 से लेकर Nova 2 Ultra 5G तक के नए दाम लागू हो गए हैं, जबकि Pulse 2 6GB + 128GB की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारतीय टेक ब्रांड Ai+ Smartphone ने अपनी स्मार्टफोन सीरीज के कई मॉडल और वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया है। नई कीमतें अभी से लागू हो गई हैं। कंपनी ने अलग-अलग स्मार्टफोन की कीमतों में 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हालांकि, Ai+ Pulse 2 का एक वेरिएंट ऐसा भी है, जिसकी कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए आपको नई कीमतों के बारे में बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

Ai+ Pulse 2 की नई कीमत

Ai+ Pulse 2 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये से बढ़कर अब 10,999 रुपये हो गई है। यानी इस मॉडल पर 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये से बढ़कर 11,499 रुपये हो गई है, जिसमें 500 रुपये का इजाफा हुआ है।

हालांकि, Ai+ Pulse 2 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मॉडल पहले की तरह 11,999 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा। कंपनी की नई प्राइस लिस्ट में यही एक वेरिएंट है जिसकी कीमत पुरानी कीमत के बराबर रखी गई है।

Ai+ Nova 2 5G की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी

Ai+ Nova 2 5G के सभी वेरिएंट की कीमतों में 1,000 रुपये का इजाफा किया गया है। इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट पहले 12,999 रुपये में मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत 13,999 रुपये हो गई है। वहीं 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये से बढ़कर 14,999 रुपये हो गई है।

सम्बंधित सुझाव

इसके अलावा Ai+ Nova 2 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है।

Ai+ Nova 2 Neo 5G भी हुआ महंगा

Ai+ Nova 2 Neo 5G के सभी वेरिएंट की कीमत में भी 1,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 14,999 रुपये है, जबकि पहले इसकी कीमत 13,999 रुपये थी। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये से बढ़कर 15,999 रुपये हो गई है।

वहीं, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 16,999 रुपये में मिलेगा। इसकी पुरानी कीमत 15,999 रुपये थी।

Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G पर 2,000 रुपये तक बढ़े दाम

Ai+ Nova 2 Pro 5G और Ai+ Nova 2 Ultra 5G के कुछ वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 2,000 रुपये की कीमत बढ़ाई गई है। Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये से बढ़कर 17,999 रुपये हो गई है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये से बढ़कर 19,999 रुपये हो गई है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये से बढ़कर 20,999 रुपये हो गई है। वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 22,999 रुपये है, जबकि पहले यह 20,999 रुपये में उपलब्ध था।

Ai+ Smartphone की नई कीमतें एक नजर में

  • Ai+ Pulse 2 4GB + 64GB की नई कीमत 10,999 रुपये, Ai+ Pulse 2 4GB + 128GB की नई कीमत 11,499 रुपये और Ai+ Pulse 2 6GB + 128GB की कीमत 11,999 रुपये है।
  • Ai+ Nova 2 5G 4GB + 64GB की कीमत 13,999 रुपये, 4GB + 128GB की कीमत 14,999 रुपये और 6GB + 128GB की कीमत 15,999 रुपये है।
  • Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB + 64GB वेरिएंट की नई कीमत 14,999 रुपये, 4GB + 128GB की कीमत 15,999 रुपये और 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।
  • Ai+ Nova 2 Pro 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की नई कीमत 17,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है।
  • वहीं Ai+ Nova 2 Ultra 5G के 6GB + 128GB वेरिएंट की नई कीमत 20,999 रुपये और 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है।