September 21, 2026
दिल्ली के 33 लाख वोटरों को क्यों मिला चुनाव आयोग का नोटिस? क्या अब कट जाएगा नाम, हर एक डिटेल जानें
Updated: Monday, September 21, 2026, 11:18 [IST] Delhi SIR Voter List Notice: दिल्ली में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले दौर के बाद 31 अगस्त को जब चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, तो इसमें बहुत बड़ा खुलासा हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के डेटा से पता चलता है कि ड्राफ्ट रोल में मौजूद करीब 33.1 लाख वोटरों को गड़बड़ियों की वजह से नोटिस भेजे गए हैं। इनमें सबसे बड़ी वजह पुरानी वोटर लिस्ट से डेटा का मैच न होना है। इसके अलावा नाम की गलतियों और उम्र के अजीबोगरीब अंतर भी सामने आए हैं।
Read more