September 21, 2026

DNA टेस्ट में खुला राज, रेप का दोषी ठहराए गए शख्स को हाई कोर्ट ने किया बरी

भोपाल (उत्तम हिन्दू न्यूज): मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने एक अहम फैसले में साइंटिफिक एविडेंस को गवाहों के बयानों से ज्यादा भरोसेमंद मानते हुए रेप के मामले में 10 साल की सजा काट रहे व्यक्ति को बरी कर दिया है। डीएनए जांच रिपोर्ट में यह स्पष्ट साबित हुआ कि दुष्कर्म पीड़िता के नवजात बच्चे का जैविक पिता वह आरोपी नहीं है, जिसे निचली अदालत ने दोषी ठहराया था। जस्टिस देवनारायण मिश्रा की एकल पीठ ने सिवनी सेशंस कोर्ट द्वारा सुनाई गई 10 साल के कठोर कारावास की सजा को पूरी तरह निरस्त कर दिया।

डीएनए जांच ने आरोपी को किया बरी, साबित हुआ सच
फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि पीड़िता, उसके नवजात बच्चे और आरोपी के ब्लड सैंपल के डीएनए परीक्षण में मां और बच्चे का डीएनए तो मेल खाता है, लेकिन आरोपी और बच्चे के डीएनए का आपस में कोई मिलान नहीं हुआ। अदालत ने इस रिपोर्ट को प्रमुख आधार बनाते हुए कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य किसी भी गवाह के मौखिक बयानों की तुलना में कहीं अधिक पुख्ता और निष्पक्ष होते हैं। इस नतीजे ने अभियोजन पक्ष द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोप की बुनियाद को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

पीड़िता बयान से पलटी, मां के कहने पर लिया था नाम
मामले की सुनवाई और जिरह के दौरान पीड़िता भी अपने पूर्व बयानों से मुकर गई। हालांकि उसने शुरुआत में पुलिस और कोर्ट के समक्ष यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, लेकिन क्रॉस-एग्जामिनेशन (जिरह) में उसने कबूल किया कि उसकी मां के दबाव डालने पर ही उसने उस व्यक्ति का नाम लिया था। इसके अतिरिक्त, अभियोजन पक्ष का यह दावा भी झूठा निकला कि आरोपी घर में जबरन घुसा था। गवाहों ने स्पष्ट किया कि आरोपी का पीड़िता के घर में सामान्य रूप से पहले से ही आना-जाना था, जिसके बाद अदालत ने आरोपी को सभी आरोपों से दोषमुक्त करार दे दिया।

You Might Be Interested In

  • एशियन गेम्स 2026 : भारतीय शूटर्स हिमांशु ने सिल्वर और रुद्राक्ष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, सुचिका ने MMA में रचा इतिहास
  • ‘भारत में अमेरिका से 1500 साल पहले आया था ईसाई धर्म’, हनुमान जी के खिलाफ बोलने वाले अमेरिकी को ईशान थरूर ने लताड़ा
  • इटली के स्कूलों में बुर्का-नकाब पर लगेगी रोक, PM जॉर्जिया मेलोनी ने किया प्रस्ताव लाने का ऐलान
  • केरल में आसमानी आफत: मलप्पुरम में अचानक आई बाढ़ और इडुक्की में भूस्खलन, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
  • राज ठाकरे पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, इन्फ्लुएंसर के चेहरे पर पोती कालिख; सिर पर चप्पल रख कराई उठक-बैठक
  • तेंदुए ने किया हमला तो 10 साल के बच्चे ने दबा दिया उसका गला, जान बचाने के लिए दिखाई गजब की बहादुरी