
मृतक सुरेंद्र मांझी की पत्नी नौलेजा देवी.
Nalanda Crime News: बिहार के नालंदा जिले से कानून-व्यवस्था को शर्मसार करने वाली और हैवानियत की हदें पार करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां मात्र 1000 रुपये के बकाया कर्ज के विवाद में एक दबंग समूह ने ईंट-भट्ठा मजदूर दंपति को उनके घर से अगवा कर लिया. इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया और बिजली के झटके (करंट) दिए गए. इस बर्बरता में दबंगों ने पत्नी की आंखों के सामने ही उसके पति की पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी.
मृतक सुरेंद्र मांझी की पत्नी नौलेजा देवी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि वे दोनों ईंट-भट्ठे पर मजदूरी का काम करते हैं. उन्होंने कुछ रुपये उधार लिए थे, जिसमें से महज 1000 रुपये लौटाने बाकी थे.
नौलेजा देवी के अनुसार- दबंग जबरन हमें हमारे घर से उठाकर ले गए और एक पेड़ से बांध दिया. वहां हमारी बेरहमी से पिटाई की गई. इसके बाद एक कमरे के अंदर ले जाकर हमें बिजली के झटके दिए गए. जब उन्होंने मारना शुरू किया, तो हमने तुरंत बचे हुए 1000 रुपये उन्हें लौटा भी दिए. लेकिन इसके बावजूद उन्होंने मेरे पति को मेरी आंखों के सामने पीट-पीटकर मार डाला. मैं किसी तरह एक खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाकर भागी.”
दबंगों और रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप
पीड़िता नौलेजा देवी ने पुलिस और मीडिया के सामने आरोपियों के नामों का खुलासा करते हुए बताया कि इस बर्बर घटना के लिए मुकेश यादव, मनीष, दिलखुश और उनकी चचेरी बहन मौली देवी मुख्य रूप से जिम्मेदार हैं. पैसे लौटा देने के बाद भी आरोपियों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने सुरेन्द्र मांझी को मौत के घाट उतार दिया.
#WATCH | Bihar: A woman in Nalanda alleges that her husband was beaten to death over a dispute involving a borrowed sum of Rs 1000.
Wife of deceased Surendra Manjhi, Nauleja Devi says, “We were picked up from our house and then we were both tied to a tree. We were beaten up. We pic.twitter.com/x9ZgyySgn8
— ANI (@ANI) September 21, 2026
ये भी पढ़ें: 8वीं के छात्र ने घर से चुराए 4.5 लाख रुपये, स्कूल में दोस्तों को बांटे एक बच्चे ने तो खरीद लिया iPhone
इलाके में हड़कंप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद से क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है. पीड़िता की शिकायत और आपबीती के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि कानून हाथ में लेने वाले और इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

तन्वी गुप्ता
तन्वी गुप्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की रहने वाली हैं. स्कूल-कॉलेज धर्मशाला से करने के बाद शिमला में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से MMC की पढ़ाई की. मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. चंडीगढ़, हैदराबाद में नौकरी करने के बाद फिलहाल दिल्ली में जॉब कर रही हैं. प्रिंट, टेलीविजन के बाद 2017 से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रही हैं. इससे पहले आजतक, न्यूज18, द ट्रिब्यून, ईटीवी भारत और इंडिया न्यूज सहित कुछ अन्य मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं. क्राइम, इतिहास और साइंस एक्सपेरिमेंट्स की खबरों में खास रूचि है. फिलहाल टीवी9 डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम संभाल रही हैं. नौकरी के अलावा खेल-कूद और घूमने फिरने में भी काफी दिलचस्पी है. नेशनल लेवल पर वॉलीबॉल और बैडमिंटन खेल चुकी हैं. साथ ही खो-खो खेल में भी स्टेट लेवल तक खेल चुकी हैं. इसके अलावा एनसीसी 'C' सर्टिफिकेट प्राप्त है. गाना सुनना तो पसंद है ही. लेकिन सिंगिंग का भी शौक रखती हैं. स्कूल और कॉलेज लेवल पर सिंगिंग में भी काफी पुरस्कार मिल चुके हैं.
Read More