September 21, 2026

Video- मनोज तिवारी की बेटी ने बिग बॉस 20 में खोया आपा, काजी तौकीर को दीं भद्दी-भद्दी गालियां

Reeti Tiwari vs. Qazi Touqeer: टीवी के फेमस हिन्दी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में अक्सर कंटेस्टेंट के बीच तीखी नोंक-झोंक देखने को मिलती रही है। कुछ ऐसा ही शो के 20वे सीजन में देखने को मिल रहा है, जहां भोजपुरी स्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने अपना आपा खो दिया। बिग बॉस के घर में वो काजी तौकीर से भिड़ गईं और भद्दी-भद्दी गालियां दीं। अब उनके इस व्यवहार की सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है।

पढ़ें :- BB 7 की कंटेस्टेंट सोफिया हयात, बोलीं- सलमान खान ढोंगी, बेवकूफ है…,देखें Viral Video

दरअसल, वीकेंड का वार के दौरान शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ स्टार्स को ट्रोल करने वालों को भी जमकर लताड़ा। इस बीच, ब्रेक के दौरान दो कंटेस्टेंट रीति तिवारी और काजी तौकीर के बीच जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान रीति तिवारी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वो काजी को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। जिन्हें म्यूट करना पड़ा, लेकिन उन्हें तौकीर के खिलाफ ‘साले’ शब्द का इस्तेमाल करते सुना गया।

क्या है पूरा मामला

वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान ने काजी तौकीर की झूठी बीमारी पर से पर्दा उठाया तो घर के कई सदस्यों ने काजी की इस हरकत पर नाराजगी जाहिर की। कंटेस्टेंट्स ने काजी तौकीर को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया। रीति ने भी काजी को उनकी हर हरकत पर काफी कुछ कहा और लड़ाई शुरू हो गयी। बहस के दौरान रीति तिवारी ने काजी से गुस्से में कहा, ‘मैं नहीं चाहता कि तुम मुझे देखो।’ इस पर काजी जवाब दिया कि वह उन्हें गाली न दें। रीति ने दोबारा कहा, ‘दूसरी तरफ देखो।’

काजी ने आगे, ‘अपना ध्यान रखना, ठीक है?’ इसके बाद रीति ने चेतावनी दी कि काजी उनसे दूर रहें और कभी बात न करें। इस दौरान दोनों के बीच लगातार तीखी नोकझोंक होती रही। इसके बाद काजी ने रीति से कहा कि वह उनका म्यूट बटन दबा रहे हैं। इस पर आगबबूला होते हुए रीति ने काजी पर चिल्लाते हुए कहा, ‘Mute button क्या दबाएगा रे… कौन है तू, बात किससे कर रहा है? तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं। तेरे बाप की नौकर हूं? तू कौन है साले।’

पढ़ें :- Big Boss 20 : ट्रोलिंग से आग बबूला सलमान खान ने बीच शो में उतार फेंकी टोपी-जैकेट, ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, लेटेस्ट प्रोमो ने सभी हैरान

जंतरमंतर आंदोलन के दौरान BJP नेताओ ने
कहा था #GenZ की भाषा बहुत खराब है।
एक आंदोलनकारी लड़की पर तो #FIR भी भी हुई थी।

अब मनोज तिवारी की बेटी द्वारा नेशनल TV
पर दी जा रही गालियों के लिए क्या कहेंगे ?#BiggBoss20 में क्या संस्कार दिख रहे है। pic.twitter.com/FHyue1846W

— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) September 21, 2026

इस बाद बाकी कंटेस्टेंट्स रीति रोकने लगते हैं। वहीं, लव गिल, काजी को समझाती हैं कि वो शांत हो जाएं। वहीं, मैरी कॉम रीति को संभालती हैं। हालांकि, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रीति तिवारी की अभद्र भाषा की आलोचना हो रही है।

पढ़ें :- स्वरा भास्कर बोलीं-राम जन्मभूमि विवाद पर SC का फैसला सुनाने के बाद शाहरुख, आमिर, सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से मांगी थी माफी