Published: Sunday, August 2, 2026, 16:25 [IST] मुंबई के जो परिवार PPF या सुकन्या समृद्धि (SSY) में ₹1.5 लाख तक निवेश करने की सोच रहे हैं, उन्हें अब देर नहीं करनी चाहिए। अगस्त महीने का पूरा ब्याज पाने के लिए आपके अकाउंट में पैसा बुधवार, 5 अगस्त तक क्रेडिट हो जाना चाहिए। दरअसल, ब्याज की पात्रता के लिए '5 तारीख वाला नियम' ही सबसे अहम है। UPI या IMPS से पैसा तुरंत ट्रांसफर हो जाता है, जबकि NEFT की सुविधा हर आधे घंटे के बैच में 24 घंटे उपलब्ध है। हालांकि, चेक के जरिए पैसा जमा करने पर डेडलाइन चूकने का डर रहता है।
Read more