October 11, 2026

हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार

हमने लाखों लोगों के नाम एड करवाए, PDA के मसीहा ने क्या किया? ओवैसी का SIR पर अखिलेश पर वार

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजमगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए SIR यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में SIR के बाद एक हजार नाम हटाए गए हैं. इस मुद्दे पर ओवैसी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा कि PDA के मसीहा आखिर क्या कर रहे हैं? उन्होंने BJP और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राजनीति पर भी निशाना साधा.

ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी ने हैदराबाद और तेलंगाना में बड़ी संख्या में लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने में मदद की. उन्होंने दावा किया कि AIMIM ने अपने राजनीतिक विरोधियों को भी वोटर लिस्ट में नाम दर्ज कराने के लिए बुलाया, क्योंकि वह निष्पक्ष मुकाबले में विश्वास करते हैं. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने वोटरों के नाम बचाने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए.

ओवैसी ने अपने भाषण में जवाहरलाल नेहरू, महात्मा गांधी और मौलाना आजाद का भी जिक्र किया. उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम नेताओं और उनके प्रतिनिधित्व को लेकर पहले जो बहस थी, वैसी ही स्थिति आज अखिलेश यादव की राजनीति में दिखाई देती है.

ओवैसी ने सपा को गठबंधन का दिया था प्रस्ताव

इससे पहले, 4 अक्टूबर को ओवैसी ने BJP को लगातार तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने से रोकने के लिए समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की इच्छा जताई थी. श्रावस्ती जिले के भिनगा में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगर सपा BJP को रोकना चाहती है, तो AIMIM साथ आने के लिए तैयार है. उन्होंने साफ किया कि इस प्रस्ताव को कमजोरी नहीं, बल्कि राजनीतिक ताकत और हिम्मत के रूप में देखा जाना चाहिए.

ओवैसी ने सपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे गठबंधन के प्रस्ताव को ठुकराते हैं, तो AIMIM चुनावी मुकाबले के लिए तैयार है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर पार्टी को जनादेश मिला, तो वह न्याय और विकास के साथ मस्जिदों और मदरसों की सुरक्षा के लिए काम करेगी.

99 बनाम 1 प्रतिशत का होगा मुकाबला… बोले ओवैसी

ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अक्सर चर्चा में रहने वाले ’80 प्रतिशत बनाम 20 प्रतिशत’ के राजनीतिक विमर्श को भी चुनौती दी. उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अर्थशास्त्र एवं सांख्यिकी विभाग के 2024-25 के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि आजमगढ़ राज्य के उन जिलों में चौथे स्थान पर है, जहां सबसे अधिक गरीब लोग रहते हैं.

AIMIM प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बहस धार्मिक विभाजन के बजाय गरीबी और आर्थिक असमानता जैसे मुद्दों पर केंद्रित होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि आने वाला मुकाबला 80-20 का नहीं, बल्कि ’99 प्रतिशत बनाम 1 प्रतिशत’ का होगा. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक प्रतिशत लोगों के साथ खड़े हैं, जबकि वह 99 प्रतिशत लोगों की बात कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- समाजवादी पार्टी तो चाइना का माल, ज्यादा दिन टिकने वाला नहींश्रावस्ती में ओवैसी ने भरी हुंकार

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button