July 30, 2026
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य
Published: Thursday, July 30, 2026, 16:59 [IST] Karnataka HIV Cases: कर्नाटक में युवाओं के बीच HIV संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 18 से 25 वर्ष की आयु के 7 हजार से अधिक छात्र और युवा HIV पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने सरकारी, सहायता प्राप्त (एडेड) और निजी इंजीनियरिंग व डिग्री कॉलेजों में विशेष HIV जांच और काउंसलिंग कैंप आयोजित करने का फैसला किया है। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि किसी भी छात्र का HIV टेस्ट उसकी पूरी जानकारी और सहमति के बिना नहीं किया जाएगा। यानी जांच पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और किसी पर भी इसे कराने का दबाव नहीं डाला जाएगा।
Read more