जयपुर में घुमंतू समाज के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने, प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, आर्थिक अभाव से पढ़ाई से वंचित स्टूडेंट्स को नई उड़ान देने की दिशा में पहल की गई। राजस्थान एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका यानी (RANA) न्यूयॉर्क के अध्यक्ष प्रेम
.
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता घुमंतू कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख दुर्गादास ने कहा- आर्थिक अभाव के कारण अनेक प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख पाते।
घुमंतू जाति उत्थान न्यास जयपुर महानगर की ओर से संचालित बाबा रामदेव छात्रावास के तृतीय वार्षिकोत्सव पर इस योजना का शुभारंभ किया गया। जयपुर के सी-स्कीम स्थित महावीर स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिक उत्सव में शिक्षा, सामाजिक समरसता और घुमंतू समाज के उत्थान के संकल्प पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में छात्रावास संरक्षक कुंजबिहारी कोयलेवाले, अध्यक्ष सतीश खुराना, महामंत्री राकेश खंडेलवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष ओपी अग्रवाल मौजूद रहे। इस अवसर पर छात्रावास के बच्चों ने नृत्य, लघु नाटक की प्रस्तुतियां दी।
घुमंतू समाज को मिलेंगे अवसर
मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और घुमंतू कार्य के अखिल भारतीय प्रमुख दुर्गादास ने कहा- नवरात्र स्थापना पर शुरू की गई यह छात्रवृत्ति योजना घुमंतू समाज के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे विद्यार्थियों को सहयोग देकर उन्हें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की ओर आगे बढ़ाया जा सकता है। RANA न्यूयॉर्क के अध्यक्ष प्रेम भंडारी और चंद्रा-केके मेहता फैमिली फाउंडेशन द्वारा 51 लाख रुपए की घोषणा सामाजिक उत्तरदायित्व और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के प्रयास घुमंतू समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगे और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को नई दिशा देंगे।

प्रदेश में 17 बाबा रामदेव छात्रावास
घुमंतू कार्य के सहप्रांत संयोजक राकेश कुमार शर्मा ने बताया- घुमंतू जाति उत्थान न्यास प्रदेश में 17 बाबा रामदेव छात्रावासों का संचालन कर रहा है। इन छात्रावासों के माध्यम से घुमंतू समाज के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध कराने और उनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
न्यास के घुमंतू कार्य के कार्यक्रम संयोजक सर्वेश्वर शर्मा ने बताया- वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मंजू शर्मा, महापौर सुनील कोठारी, विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेंद्र कूलवाल और जेडी माहेश्वरी ने सहभागिता की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सहसंघचालक डॉ. हेमंत सेठिया, आध्यात्मिक चिकित्सक तरुण माथुर, शरद खंडेलवाल, महान शर्मा, अभिषेक शर्मा, डॉ. कृष्णा चौहान आदि मौजूद रहे।