October 11, 2026

IND vs WI Indore Match Today: इंदौर टी-20 में टीम इंडिया की विजयी वापसी.. वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, अभिषेक के बल्ले ने छुड़ाए मेहमान टीम के छक्के | IBC24

IND vs WI Indore Match Today Full Highlights: इंदौर: भारत ने तीसरे T20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 223 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 209 रन ही बना सकी।

India defeated the West Indies by 14 runs in the 3rd T20I at the Holkar Stadium in Indore, taking a 2–1 lead in the 5-match series

(Pics Source: ANI Picture Service) https://t.co/wrm30xHDOL

— ANI (@ANI) October 11, 2026

सबसे तेज ख़बरें पाने के लिए Follow करें IBC24 News का व्हाट्सएप्प चैनल

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 69 रन बनाए। उनकी पारी ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। ईशान किशन ने भी 18 गेंदों में 37 रन बनाकर तेजी से रन जोड़े। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 28 रन और नीतीश रेड्डी ने 14 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। भारत ने 20 ओवर में 223 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिससे वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए बड़ी चुनौती थी।

ताजा वीडियो और न्यूज़ के लिए Follow करें IBC24 का Instagram पेज

वेस्टइंडीज ने की कोशिश, लेकिन जीत से चूकी

IND vs WI Indore Match Today Full Highlights: लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने मुकाबले में संघर्ष किया। हेटमायर ने 26 गेंदों में 43 रन और कार्मिल ने 27 गेंदों में 42 रन बनाए। स्पिंगर ने 11 गेंदों में नाबाद 35 रन की तेज पारी खेली, जबकि रदरफोर्ड ने 20 गेंदों में 32 रन बनाए। इसके बावजूद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट हासिल किए। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

India defend 223 to take a 2-1 series lead! 🇮🇳🔥

#INDvsWI #IndianCricket #ShreyasIyer #Cricket https://t.co/vOZik2bRsb

— CRICKETNMORE (@cricketnmore) October 11, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

उदयवीर ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर पिस्टल का स्वर्ण पदक जीता

भारतीय बल्लेबाजों की अलग-अलग शैली ने क्रिकेट को बनाया अधिक रचनात्मक : रैना

2 बहनों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, पड़ोसी परिवार पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

ब्रिगेड एंटरप्राइजेज को बिक्री बुकिंग 21 प्रतिशत बढ़कर 9,000 करोड़ रुपये रहने की उम्मीद

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने खैबर-पख्तूनख्वा में आपातकाल की घोषणा की, प्रांतीय सरकार का हुआ अंत