IND vs WI: भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.
IND vs WI: भारत ने इंदौर में खेले गए दूसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/11/team-india-2026-10-11-22-41-55.jpg)
Team India Photograph: (X/BCCI)
IND vs WI: भारतीय टीम ने तीसरे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हरा दिया है. इसी के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त ले ली है. इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 223 रन बनाए थे. जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 209 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने 42 रन और शिमरोन हेटमायर ने 43 रन बनाए. वहीं आखिरी में शमार स्प्रिंगर ने सिर्फ 11 गेंदों पर 3 छक्के और 3 चौके उड़ाते हुए नाबाद 35 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत दिलाने के लिए यह काफी नहीं था. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए. नमन धीर ने 2 विकेट झटके. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली.
शे होप के रूप में वेस्टइंडीज को लगा था पहला झटका
भारत के दिए 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही. दूसरे ही ओवर में अर्शदीप सिंह ने कप्तान शाई होप को आउट करके वेस्टइंडीज को पहला और बड़ा झटका दिया, क्योंकि होप इन दिनों कमाल के फॉर्म में चल रहे हैं. शाई होप 5 गेंदों पर 5 रन बनाकर आउट हुए.
शिमरोन हेटमायर ने खेली 43 रनों की पारी
इसके बाद नमन धीर ने शिमरोन हेटमायर को पवेलियन भेजा. हेटमायर 26 गेंदों पर 43 रनों की तेज पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें उनके बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले. उनके जाने के बाद रोवमैन पॉवेल भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 7 गेंदों पर सिर्फ 5 रन बनाकर अक्षर पटेल का शिकार बने. इसके तुरंत बाद 105 रन के कुल स्कोर पर वेस्टइंडीज को निकोलस पूरन के रूप में चौथा झटका लगा, जिन्हें नमन धीर ने पवेलियन का रास्ता दिखाया. निकोलस पूरन 37 गेंदों पर 42 रन बनाकर चलते बने.
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
इसके बाद वेस्टइंडीज को क्वेंटिन सैम्पसन के रूप में पांचवां झटका लगा, जिन्हें नीतीश कुमार रेड्डी की गेंद पर तिलक वर्मा ने एक शानदार कैच लपककर पवेलियन का रास्ता दिखाया. क्वेंटिन सैम्पसन 15 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए.
अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में कीमो पॉल और शेरफेन रदरफोर्ड को आउट करके वेस्टइंडीज को दो बड़े झटके दिए, जिससे मैच पूरी तरह भारत के पक्ष में झुक गया. अर्शदीप ने पहले कीमो पॉल को चलता किया. पॉल 10 रन बनाए. इसके बाद रदरफोर्ड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. रदरफोर्ड ने 20 गेंद पर 32 रन बनाए, जिसमें 2 चौका और 2 छक्का शामिल रहा.
— BCCI (@BCCI) October 11, 2026
शमर स्प्रिंगर ने खेली 35 रनों की तूफानी पारी
इसके बाद अंतिम ओवरों में शमार स्प्रिंगर ने एक बेहद तूफानी पारी खेली और आखिरी ओवर में 22 रन कूट दिए, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. स्प्रिंगर ने सिर्फ 11 गेंदों पर नाबाद 35 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 2 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे.
अभिषेक शर्मा के 69 रनों के दम पर भारत ने बनाए थे 223 रन
भारत ने 20 ओवरों में 9 विकेट पर 223 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. टीम इंडिया की ओर से ओपनर अभिषेक शर्मा ने 69 रनों की तूफानी पारी खेली. विकेटकीपर ईशान किशन ने 37 रन और तिलक वर्मा ने 28 रन बनाए. जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 रन और अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा अर्शदीप सिंह ने 11 रन बनाए बनाए. जबकि आखिरी में प्रिंस यादव 13 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज, शमार जोसेफ और शमार स्प्रिंगर ने 2-2 विकेट चटकाए. जबकि कीमो पॉल और गुडाकेश मोती को 1-1 सफलता मिली।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के 'कैच किंग' बने स्टीव स्मिथ, जो रूट को पछाड़कर रचा इतिहास, नाम किया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
