October 11, 2026

Bigg Boss 20: सलमान खान बोले- मैं जेल गया हूं, वहां भी मग में खाना देते हैं, स्काउट और यंग को जमकर लगाई फटकार

Bigg Boss 20:बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने स्काउट (Scout OP) और यंग DSA (Young DSA) को गलत भाषा का इस्तेमाल करने और लॉलीपॉप वाले मुद्दे को ज्यादा खींचने पर डांटा। सलमान ने काजी के साथ हुए बर्ताव पर भी नाराजगी जताई।

सलमान खान ने समझाया

सलमान खान ने घरवालों को समझाया कि शो हर उम्र के लोग देखते हैं, इसलिए उन्हें अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद घर में नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल डुल की एंट्री हुई।

स्काउट और यंग को जमकर लगाई फटकार

सलमान खान ने अरिश्फा से पूछा कि लॉलीपॉप वाला मुद्दा कहां से शुरू हुआ। अरिश्फा ने पूरी बात बताई। कनिका ने भी साफ किया कि पहले उन्हें गलतफहमी हुई थी, लेकिन बाद में उन्हें सब समझ आ गया। सलमान ने कहा कि यंग और स्काउट इस मुद्दे को ज्यादा खींच रहे हैं। इस पर दोनों ने सलमान से माफी मांगी। सलमान ने उन्हें डांटते हुए पूछा कि उन्होंने लॉलीपॉप का मतलब गलत क्यों निकाला।

आम्रपाली से भी किए तीखे सवाल

सलमान ने काजी से कहा कि जब उन्हें बोलना चाहिए, तब वे चुप क्यों हो जाते हैं। काजी और दोनों कंटेस्टेंट्स ने कहा कि अब से वे ऐसा नहीं करेंगे। इसके बाद सलमान ने आम्रपाली से सवाल किया कि वह फैसला सुनाते समय पक्षपात क्यों करने लगती हैं। उन्होंने लव वाले मुद्दे पर भी आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) से सवाल किए। साथ ही उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह सही रास्ते पर चलते-चलते भटक क्यों जाती हैं।

'मैं भी जेल गया हूं, वहां भी मग में खाना देते हैं'

सलमान खान ने स्काउट को काजी को खाना देने के तरीके पर भी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा, 'मैं भी जेल गया हूं। वहां भी मग में अच्छे से खाना देते हैं। आपने तो जैसे दिया वैसे कुत्ते को भी नहीं देते।' काजी ने अपनी बीमारी के बारे में बताया और फूट-फूटकर रोने लगे। इस पर सलमान ने घरवालों से कहा कि उन्हें किसी की भी तबीयत को लेकर जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घर में सभी ने काजी से बुरी तरह बात की।

आम्रपाली को बताया- घर में किसी की प्रायोरिटी नहीं

— JioHotstar Reality (@HotstarReality) October 11, 2026

सलमान खान ने आम्रपाली से कहा कि वह घर में किसी की प्रायोरिटी नहीं हैं। वहीं, उन्होंने कनिका और गुल्लू की तारीफ की। सलमान ने कहा कि दोनों घर में अच्छा गेम खेल रहे हैं और उनका कोई ग्रुप नहीं है। इसके बाद सलमान ने घरवालों से पूछा कि इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है। इस हफ्ते घर से कोई बेघर नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: बिग बॉस के घर मनीष गोयल की वाइल्डकार्ड एंट्री, माही विज को बताया चालाक, अब मिट्ठू डॉन की एंट्री की चर्चा

नकुल डुल की एंट्री

वीकेंड का वार में इसके बाद नए वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट नकुल डुल की एंट्री हुई। घर में नए सदस्य को देखकर बाकी कंटेस्टेंट्स भी एक्साइटेड नजर आए। अब देखना होगा कि नकुल की एंट्री के बाद घर का गेम किस तरह बदलता है।