बिजनेस: Petrol Diesel Price Hike: अगर आप पेट्रोल या डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जाने वाले हैं तो आपके लिए यह खबर जरूरी है। जियो-बीपी ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike) कर दी है। इससे पहले नायरा एनर्जी भी ईंधन के दाम बढ़ा चुकी है। ऐसे में निजी कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वाले ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कितनी हुई बढ़ोतरी?
जियो-बीपी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर (Petrol Diesel Price Hike) बढ़ा दिए हैं। ईंधन विक्रेताओं के मुताबिक, कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पंजाब में जियो-बीपी के पंपों पर पेट्रोल करीब 108.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 99.19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, हरियाणा में पेट्रोल की कीमत लगभग 109.80 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 97.75 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
नायरा एनर्जी भी बढ़ा चुकी है तेल के दाम
जियो-बीपी से पहले नायरा एनर्जी ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने 3 अक्टूबर को पेट्रोल 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा (Petrol Diesel Price Hike) किया था। वहीं, जियो-बीपी ने इस साल पहली बार अपने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। जियो-बीपी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और ब्रिटेन की बीपी का संयुक्त उद्यम है। देश में कंपनी के 2,227 पेट्रोल पंप हैं।
ईंधन की सप्लाई पर भी लगी थी सीमा
जियो-बीपी ने सितंबर में डीजल की बिक्री पर प्रति ट्रांजैक्शन 50 लीटर की सीमा तय की थी। कंपनी ने कहा था कि उसके सभी पेट्रोल पंप चालू हैं और पर्याप्त ईंधन उपलब्ध है। कंपनी के मुताबिक, मांग को देखते हुए परिवहन और दूसरी जरूरतों के लिए ईंधन की उपलब्धता बनाए रखने के कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव नीरज मित्तल ने 1 अक्टूबर को कहा था कि सरकार निजी रिफाइनरी कंपनियों से डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियों के मुद्दे पर बातचीत करेगी।
क्या सरकारी पेट्रोल पंपों पर भी बढ़ेंगे दाम?
जियो-बीपी और नायरा एनर्जी की ओर से कीमतें बढ़ाए जाने के बाद ग्राहक सरकारी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों का रुख कर रहे हैं। फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम (Petrol Diesel Prices) नहीं बढ़ाए हैं। ध्यान रखें कि पेट्रोल और डीजल के रेट शहर, कंपनी और स्थानीय करों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- India 6G Rollout: 5G के बाद अब 6G की बारी! भारत में कब मिलेगी सुपरफास्ट इंटरनेट की सौगात? Jio के बयान से बढ़ी लोगों की उत्सुकता
- Hardoi Crime News: किसी और के साथ इस हाल में थी पत्नी, देखते ही ठनका पति का माथा, दे डाली ये खौफनाक सजा
- IND vs WI Indore Match Today: इंदौर टी-20 में टीम इंडिया की विजयी वापसी.. वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, अभिषेक के बल्ले ने छुड़ाए मेहमान टीम के छक्के