Lucky Zodiac Signs: 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार है. यह चातुर्मास का 22वां दिन है और इस दिन हरियाली तीज पर्व मनाया जाएगा. द्रिक पंचांग के मुताबिक, इस दिन उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र के साथ शिव और सिद्ध योग का सुंदर संयोग बन रहा है. यह दिन इसलिए भी खास है, क्योंकि राष्ट्रीय पर्व के साथ ही भगवान शिव की पूजा का पावन सावन महीना भी चल रहा है. उत्तराफाल्गुनी-हस्त नक्षत्र में तृतीया तिथि और शिव-सिद्ध योग का मिलन पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए अत्यंत शुभ और फलदायी माना गया है. इस दिन का ग्रह गोचर भी देश में सकारात्मकता, शांति और उन्नति के योग बना रहा है, जो हर राशि के लिए नई उम्मीदें लेकर आ सकता है.
Read more