August 28, 2026

Nepal Flood: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के 9 नागरिकों का पता चला, 2 अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Nepal Flood: नेपाल में बाढ़ (Nepal Flood) और भूस्खलन (Nepal Landslide) के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर निगरानी और राहत प्रयास तेज कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर नेपाल में छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Citizens Nepal) के नागरिक की लगातार जानकारी जुटाई जा रही है। 

अब तक प्रदेश से जुड़े 9 नागरिकों की स्थिति सामने आई है। इनमें 2 के परिजनों से संपर्क हो चुका है, रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित हैं और वापस लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं, जबकि बिलासपुर और सरगुजा से जुड़े 2 नागरिक अब भी लापता बताए जा रहे हैं। सरकार नेपाल बाढ़ रेस्क्यू (Nepal Flood Rescue)  को लेकर नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है।

मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क

रायपुर के महादेव घाट निवासी मोनिका यादव 22 अगस्त को नेपाल गई थीं। नेपाल आपदा (Nepal Disaster) के बाद उनके लापता होने और परिवार से संपर्क टूटने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने उनकी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों से संपर्क किया। 

अब प्रशासन के अनुसार मोनिका यादव के परिजनों से संपर्क स्थापित हो चुका है। उनकी स्थिति को लेकर संबंधित स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है और उपलब्ध सूचनाओं का सत्यापन किया जा रहा है। नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों (Flood Affected Areas) में फंसे लोगों की जानकारी जुटाने के लिए प्रशासन लगातार समन्वय कर रहा है।

मंजू राय चौधरी की भी जानकारी मिली

बिलासपुर की 65 वर्षीय मंजू राय चौधरी कैलाश मानसरोवर यात्रा (Kailash Mansarovar Yatra) के लिए नेपाल गई थीं। (Nepal Flood Update) नेपाल बाढ़ अपडेट के बीच उनके बारे में भी चिंता बढ़ गई थी। प्रशासन के मुताबिक अब उनके परिजनों से संपर्क स्थापित हो गया है। संबंधित अधिकारी उनकी स्थिति से जुड़ी जानकारी जुटाने और जरूरी समन्वय में लगे हुए हैं। नेपाल में नेपाल भूस्खलन (Nepal Landslide) और बाढ़ से कई इलाकों में संपर्क प्रभावित हुआ है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लापता नागरिक और सुरक्षित लोगों (Chhattisgarh Missing Residents) से जुड़ी जानकारी लगातार जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें: MP Laptop Scheme 2026 : 80 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे, 1 सितंबर को खाते में आएंगे ₹25 हजार

प्रियंका और डॉ. मीना अब भी लापता

बिलासपुर निवासी 39 वर्षीय प्रियंका चौधरी के नेपाल में लापता होने की सूचना है। वे फिनलैंड की नागरिक हैं। उनके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर प्रशासन संबंधित एजेंसियों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

वहीं, सरगुजा निवासी डॉ. मीना गुप्ता भी नेपाल में लापता हैं। वे यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं। उनका अंतिम ज्ञात स्थान रसुवागढ़ी बॉर्डर (Rasuwagadhi Border) स्थित इमिग्रेशन कार्यालय, नेपाल-चीन सीमा बताया गया है। दोनों की तलाश के लिए नेपाल रेस्क्यू ऑपरेशन (Nepal Rescue Operation) से जुड़ी एजेंसियों और अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Bajrangbali Akhilesh Yadav Poster: लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर, बजरंगबली को बताया अखिलेश यादव का साथी, पोस्टर पर लिखा- ‘एक पथ, एक मंच’

रायपुर के 5 नागरिक सुरक्षित

रायपुर के माना क्षेत्र के रहने वाले दिनेश ओझा, प्रेम सिंह जगत, नारायण सेन, यतेंद्र प्रकाशी और दिनेश सिंह ठाकुर के सुरक्षित होने की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक पांचों नागरिक 21 अगस्त को नेपाल गए थे। अब वे सुरक्षित हैं और रायपुर लौटने के लिए रवाना हो चुके हैं। नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के बीच इन पांचों नागरिकों के सुरक्षित होने की खबर से उनके परिवारों ने राहत की सांस ली है। छत्तीसगढ़ सरकार (Chhattisgarh Government) नेपाल में मौजूद प्रदेश के नागरिकों की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है।

यह भी पढ़ें: Durg University Registrar FIR: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव के वित्तीय अधिकारों में बदलाव, FIR के बाद कार्यपरिषद ने डॉ. नीलू श्रीवास्तव को दी अहम जिम्मेदारी

सरकार ने जारी किए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

छत्तीसगढ़ सरकार नेपाल में फंसे या लापता नागरिकों की जानकारी जुटाने के लिए नेपाल प्रशासन और केंद्रीय एजेंसियों के संपर्क में है। नेपाल राहत अभियान (Nepal Relief Operation) के तहत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के बीच लगातार जानकारी साझा की जा रही है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि नेपाल गए किसी छत्तीसगढ़ निवासी के संबंध में जानकारी मिलने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें।

किसी भी मदद या जानकारी के लिए नेपाल इमरजेंसी हेल्पलाइन (Nepal Emergency Helpline) के तहत टोल फ्री नंबर 1070 और कंट्रोल रूम 0771-2223471 पर संपर्क किया जा सकता है। सरकार ने कहा है कि नेपाल बाढ़ रेस्क्यू (Nepal Flood Rescue) के बीच प्रभावित नागरिकों और उनके परिवारों की मदद के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal 29 August 2026: धनु-मकर-कुंभ के लिए शुभ दिन, मीन राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल