
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन
Kriti Sanon Raksha Bandhan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में रक्षाबंधन के ऐड को लेकर काफी विवादों में रहीं. विज्ञापन में पहनी गई उनकी ड्रेस की वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया. एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को जवाब भी दिया था. विवाद बढ़ने के बाद उनका वो विज्ञापन कंपनी ने वापस भी ले लिया. अब कृति सेनन का एक नया पोस्ट आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है.
कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें दोनों बहनों के हाथ पर राखी बंधी हुई नजर आ रही है. दोनों बहनों ने एक दूसरे को राखी बांधकर इस खास दिन को सेलिब्रेट किया. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जब तक राखी फैशन कमेटी की बैठक चल रही है, हम उस चीज पर ध्यान देते हैं, जो सच में मायने रखती है. सभी को हैप्पी राखी.”
विवाद पर कृति ने क्या कहा था?
इस कैप्शन से लगता है कि कृति का ये पोस्ट भी ट्रोलर्स के लिए ही है. जब विज्ञापन को लेकर विवाद हुआ था, उस समय भी कृति ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक पोस्ट किया था. उन्होंने कहा था कि अपनी संस्कृति के प्रति किसी महिला के सम्मान को उसके कपड़ों से नहीं नाप सकते हैं. संस्कृति और परंपराएं दिल में होती हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि हम कब ये बताना बंद करेंगे कि एक महिला को क्या पहनना चाहिए.
ये भी पढ़ें-
फिल्मों में कितना बदल गया बहन-भाई का किरदार? यश-नयनतारा ने Toxic में लिखी रिश्ते की नई कहानी
मिर्जापुर: द मूवी से हैवान तक, सितंबर में रिलीज के लिए तैयार हैं ये 5 धांसू फिल्में
राहुल गांधी ने किया था सपोर्ट
कृति ने ये भी कहा था, “मैं और मेरी बहन एक दूसरो के राखी बांधते हैं. हमें ये बात पता है कि हम दोनों एक दूसरे की रक्षा किसी भाई से कम नहीं कर सकते.” अब रक्षाबंधन के मौके पर कृति ने अपनी बहन के साथ पोस्ट शेयर किया है. दोनों बहनों ने एक दूसरे को राखी बांधी है. बता दें कि रक्षाबंधन ऐड विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कृति का सपोर्ट किया था. उन्होंने कहा था, “महिला क्या पहनती है, क्या करती है और कहां जाती है, ये उसकी अपनी पसंद है. महिलाओं को उनकी आजादी का इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल करना बंद करें.”

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More