August 28, 2026

'शरीर पर कपड़े नहीं थे...फिर किसने उतारे थे?' सुशांत की एक्स मैनेजर की मौत की जांच पर कोर्ट ने उठाए सवाल

'शरीर पर कपड़े नहीं थे...फिर किसने उतारे थे?' सुशांत की एक्स मैनेजर की मौत की जांच पर कोर्ट ने उठाए सवाल

Sushant Singh Rajput Ex Manager Death Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को फटकार लगाई है. इसके साथ ही सरकारी वकील पर सवाल उठाए हैं.

Sushant Singh Rajput Ex Manager Death Case: बॉम्बे हाई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच के मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस को फटकार लगाई है. इसके साथ ही सरकारी वकील पर सवाल उठाए हैं.

author-image

New Update

disha salian

Sushant Singh Rajput Ex Manager Death Case: बॉलीवुड दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत से करीब पांच दिन पहले उनकी एक्स मैनेजर दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत हो गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मौत 8 और 9 जून 2020 की दरमियानी रात मुंबई के मलाड इलाके में एक ऊंची इमारत की मंजिल से नीचे गिरने के कारण हुई थी. जबकि सुशांत की मौत 14 जून 2020 को हुई थी. बॉम्बे हाई कोर्ट में दिशा की मौत की जांच को लेकर सुनवाई चल रही थी, जिसकी सुनाई आज यानी 28 जुलाई को पूरी हो गई है. कोर्ट ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग वाली याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुशांत की एक्स मैनेजर की मौत की जांच पर कोर्ट ने उठाए सवाल

दिशा के पिता सतीश सालियान ने कोर्ट में याचिका दायर कर रेप और हत्या का आरोप लगाया है. जिसके लिए उन्होंने केस दर्ज करने की मांग की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दिशा के इन्क्वेस्ट पंचनामे को लेकर कई सवाल उठाए. दिशा सालियान के इन्क्वेस्ट पंचनामे में उसके शव पर कपड़े न होने के उल्लेख पर कोर्ट ने सरकारी वकील से सवाल किया. कोर्ट ने पूछा कि दिशा के शरीर पर कपड़े नहीं थे, ऐसा हॉस्पिटल के पंचनामे में उल्लेख है, फिर वो कपड़े किसने उतारे थे? उस डॉक्टर का बयान क्यों नहीं लिया गया?

वकील ने दिया जवाब

वहीं, इस पर सरकारी वकील ने कोर्ट से कहा कि उनके शरीर पर कपड़े न होने का पंचनामा हॉस्पिटल ने तैयार किया था, वह घटनास्थल का नहीं. सरकारी वकील ने दिशा की मौत के बाद का अस्पताल का फोटो भी दिखाया और शव पर कपड़े होने वाला फोटो भी कोर्ट में पेश किया. इसके साथ ही जज ने फोटो को लेकर भी वकील से सवाल किए. कोर्ट ने कहा कि इतनी ऊंचाई से गिरने पर सिर्फ मुंह से खून आया क्या? कोर्ट ने सवाल किया कि कैसे 14 फ्लोर से नीचे गिरकर बाद दांत ही टूट सकता है? चेहरे पर ज्यादा जख्म नहीं दिख हैं.  इस पर सरकारी वकील ने कहा कि वो ऊंचाई से गिरते समय मुंह के बल गिरी थी, स्कल फ्रैक्चर हुआ था, जबड़े में गंभीर चोट लगी थी और अन्य चोटें भी थीं.

'ऊंचाई से गिरने के बाद भी मेन बोन फ्रैक्चर कैसे नहीं हुई?'

कोर्ट ने वकील से कई सवाल किए. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि हमें इस मामले में अभी कोई निष्कर्ष नहीं निकालना है लेकिन इसमें यह देखना है कि शक करने जैसा वाकई कुछ है क्या?. कोर्ट ने वकील से पूछा कि आप कह रहे हैं कि वो मुंह के बल गिरी, तो फिर कोई भी मेन बोन फ्रैक्चर कैसे नहीं हुई? इस पर वकील ने सफाई दी कि दांत फ्रैक्चर होने की जानकारी है और हर बॉडी के गिरने पर होने वाली चोटें अलग-अलग होती हैं.

पिता को कोर्ट से इंसाफ की उम्मीद

वहीं, दिशा सालियान के पिता ने अदालत से इंसाफ की उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा है. उन्होंने कहा,'छह साल बाद उन्हें महसूस हो रहा है क अब उन्हें, उनकी बेटी और उनकी पत्नी को इंसाफ मिलेगा. पुलिस की ओर से दाखिल की गई क्लोजर रिपोर्ट पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस ने जो क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी, वह पूरी तरह फर्जी थी और उसमें सही तथ्यों को सामने नहीं रखा गया. यह रिपोर्ट आरोपियों को बचाने के उद्देश्य से तैयार की गई थी. उन्होंने कहा कि दिशा की मौत के दिन वह अस्पताल पहुंचे थे. उसी दिन पुलिस ने उनका बयान लिया और उनसे पूछा कि क्या उन्हें किसी पर शक है. उन्होंने उस वक्त कहा था कि अभी उन्हें किसी पर शक नहीं है और बाद में इस बारे में देखा जाएगा. इसके दो-तीन दिन बाद उन्हें मालवणी पुलिस स्टेशन बुलाया गया. वहां पुलिस ने दिशा की पढ़ाई, उसके स्कूल-कॉलेज, नौकरी और उसके साथ काम करने वाले लोगों के बारे में सवाल किए.'

ये भी पढ़ें: उमराह करने मक्का पहुंचीं राखी सावंत, काबा शरीफ के सामने अल्लाह से Gen-Z के लिए मांगी की दुआ

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें