August 26, 2026
गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 20 बेड का वेंटिलेटर युक्त आईसीयू तैयार
नोएडा, 26 अगस्त (आईएएनएस)। गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 120 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। विभाग ने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और खांसी या छींक आने पर मुंह और नाक को ढकने की अपील की है। साथ ही लोगों को बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह की दवा लेने से बचने की सलाह दी गई है।
Read more