मुस्लिम शख्स थिएटर में देखने पहुंचा हनुमान अंश, श्रद्धा में उतार दीं चप्पलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Muslim Man Watchs Hanuman Ansh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स थिएटर में हनुमान अंश फिल्म देखता हुआ नजर आया. सिर पर टोपी और दाढ़ी में फिल्म देखने पहुंचे इस शख्स की लोग तारीफ कर रहे हैं.
Muslim Man Watchs Hanuman Ansh: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स थिएटर में हनुमान अंश फिल्म देखता हुआ नजर आया. सिर पर टोपी और दाढ़ी में फिल्म देखने पहुंचे इस शख्स की लोग तारीफ कर रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/03/hanuman-ansh-2-2026-09-03-15-19-39.png)
Muslim Man Watchs Hanuman Ansh: सिनेमाघरों में इन दिनों दो फिल्मों का सबसे ज्यादा बोलबाला है. पहली फिल्म है छोटे बजट में बनी हनुमान अंश (Hanuman Ansh) और दूसरी है यश की मेगा बजट 'टॉक्सिक'. जहां एक तरफ हनुमान अंश को रिलीज हुए करीब महीना भर होने वाला है तो टॉक्सिक को सिर्फ हफ्ता भर हुआ है. हनुमान अंश अपनी रिलीज के शुरुआती दिनों में ज्यादा अच्छी कमाई नहीं कर थी. हालांकि, तीसरे हफ्ते में इसको लेकर बज बढ़ने लगा और इसकी कमाई बड़ा उछाल आया. लोग बढ़ी संख्या में इसे थिएटर में देखने जा रहे हैं. अब इसके क्रेज का आलम यह है कि इसे हिंदुओं के साथ-साथ मुस्लिम लोग भी देख रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम शख्स फिल्म हनुमान अंश देखता हुआ नजर आया. इतना ही नहीं उसने श्रद्धा में अपनी चप्पलें भी उतार दीं.
मुस्लिम शख्स थिएटर में देखने पहुंचा हनुमान अंश
सोशल मीडिया पर सामने आए, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि थिएटर में एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति हनुमान अंश फिल्म देखते हुए नजर आ रहे हैं. उनकी सफेद लंबी दाढ़ी भी है और उन्होंने सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहना हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने सिर पर पारंपरिक टोपी लगाई हुई है. इस वीडियो की सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली बात यह है कि वह सिनेमाघर की सीट पर बिना किसी चप्पल या जूते के बैठे हुए हैं, लोग इसे उनकी श्रद्धा भावना से जोड़कर देख रहे हैं. बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है.
लोगों ने की मुस्लिम शख्स की तारीफ
इस वायरल वीडियो को देखने के बाद अब कई यूजर्स ने इस पर रिएक्ट किया. एक ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बचपन में मेरे दादाजी के एक बुज़ुर्ग दोस्त थे... वे हमें हनुमान चालीसा सीखने के लिए कहते थे. वे रोज़ शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए कहते थे... अलग-अलग समय पर अलग-अलग लोग जाते थे. वहीं, दूसने कहा, 'मुस्लिम बुर्जुग भी नीम करोली बाबा पर आधारिक फिल्म देख रहे हैं, सच में ये बहुत ही अच्छे इंसान हैं.' वहीं, एक कहा, 'आज सिनेमाघर में एक ऐसी सच्चाई देखने को मिली जिसे पचाना मुश्किल है. एक बुजुर्ग अंकल ने अपने जूते उतारकर पूरी श्रद्धा से हनुमान अंश फिल्म देखी.'
You watched or not ? pic.twitter.com/m99ePJffK2
— Bhagavad Gita 🪷 (@Geetashloks) September 2, 2026
हनुमान अंश कमाई
नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' जहां सिनेमाघरों से उतरने के कागर में पहुंच गई थी, वहीं तीसरे हफ्ते के बाद इसने तहलका ही मचा दिया. ‘हनुमान अंश’ ने चौथे बुधवार यानी 27वें दिन अपने कलेक्शन से चौंका दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 27वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 27) 7.25 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में इस फिल्म का 2कुल नेट कलेक्शन 61.38 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन 72.32 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, इसके 28वें दिन के लाइव कलेक्शन की बात करें तो शाम 4 चार बजे इसने 1.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई कर ली है. ऐसे में समझा जा सकता है कि फिल्म आज के दिन भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है.
मेकर्स ने किया दूसरे पार्ट का ऐलान
'हनुमान अंश' की सक्सेस के साथ ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया है. जानकारी के मुताबिक, इस पर काम भी शुरू हो चुका है. निर्देशक विशाल चतुर्वेदी की किताब 'डिवाइन डीटूर' पर आधारित यह फिल्म तीन भागों की एक सीरीज है, जिसके दूसरे पार्ट में नीम करौली बाबा के शुरुआती जीवन और उनके फिरोजाबाद, आगरा व मथुरा के सफर को विस्तार से दिखाया जाएगा. फिल्म के पहले पार्ट की जबरदस्त कामयाबी के बाद मेकर्स अब इसके अगले पार्ट को बड़े पैमाने पर बनाने की तैयारी में हैं.
ये भी पढ़ें: 'रामायण' के 'लक्ष्मण' से मुंहबोली बहन संग हुई गलती, अब मांगी माफी, बोले- 'भावनाओं में बह गया था', जानें वजह
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें