September 3, 2026

CG ACB Action: जांजगीर-चांपा में ACB का ट्रैप, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और बाबू गिरफ्तार

CG ACB Action: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB Trap Action) बिलासपुर ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये रिश्वत (Bribe) लेते गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक कर्मचारी से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

Screenshot 2026-09-03 155405

10 हजार रुपये लेते रंगे हाथों पकड़े गए

जानकारी के मुताबिक, संबंधित सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी से वेतन वृद्धि के बाद मिलने वाली एरियर राशि (Salary Arrears) निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की गई थी। शिकायत मिलने के बाद ACB बिलासपुर ने मामले का सत्यापन किया और इसके बाद ट्रैप कार्रवाई (Trap Action) की योजना बनाई।

babu

योजना के अनुसार शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह ने 10 हजार रुपये की रकम ली, ACB की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

principal

यह भी पढ़ें: Virender Sehwag Reaction: नीम करोली बाबा के भक्त हैं वीरेंद्र सहवाग, ‘हनुमान अंश’ देखकर बोले- सीता राम, महाराज जी की झलक दिखाती है फिल्म

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

ACB टीम ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है और टीम रिश्वत मांगने तथा लेने से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:CG Leaders State Minister Status: छत्तीसगढ़ के  संजय अग्रवाल, अंजय शुक्ला और शरद अवस्थी को राज्य मंत्री का दर्जा

ACB की लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई

बताया जा रहा है कि बिलासपुर ACB की यह लगातार 56वीं ट्रैप कार्रवाई (56th Trap Action) है। कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल ACB टीम दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: CG Teacher Bharti: छत्तीसगढ़ के सरकारी कॉलेजों में होगी 700 असिस्टेंट प्रोफेसर्स और 595 प्रोफेसर्स की भर्ती, प्रमोशन पर भी फोकस

यह भी पढ़ें:CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में आज कई जिलों में बारिश, 1-2 जगह भारी बारिश का अलर्ट, 3 सितंबर से कमजोर पड़ेगा मानसून

लेखक