September 3, 2026

Janmashtmi 2026 Puja Samagri: जन्माष्टी 4 सितंबर को, भूल न जाएं पूजा सामग्री, यहां नोट कर लें पूजा के लिए सामान की लिस्ट

Krishna Janmashtami 2026 Puja Samagri List Vrat Niyam: इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 4 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार भादो माह (Bhadon ka Mahina) के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी के रूप में मनाया जाता है। हिन्दू धर्म (Hindu Dharam)  में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। अक्सर पूजा से सामग्री (Puja Samagri) छूट ही जाती है। ऐसे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा बिना बिघ्न बाधा के अच्छे से हो जाए। इसके लिए चलिए आप भी नोट कर लें जन्माष्टमी की पूजा सामग्री। 

अगर आप भी इस व्रत को करने वाले हैं तो आपको जन्माष्टमी व्रत के नियम पता होने चाहिए। चलिए आज जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री से कि जन्माष्टमी व्रत के नियम (Krishna Janmashtami vrat ke Niyam) क्या हैं।

Budh Gochar 2026: 8 सितंबर से बदलने वाली है बुध की चाल, उच्च राशि में पहुंचकर इनकी चमकाएंगे किस्मत, क्या कहती है आपकी राशि

इन चीजों के बिना अधूरी है जन्माष्टमी की पूजा () 

जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का जन्म होता है। इस अवसर पर लोग घरों में कान्हा के जन्म को लेकर कई तरह की सजावट करते हैं। साथ ही पूजा सामग्री भी रखी जाती हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) के साथ-साथ उनका पालना, पोषाक आदि सभी सजाए जाते हैं। उनका श्रंगार किया जाता है, उन्हें कई तरह के भोग लगाए जाते हैं। उनका अभिषेक किया जाता है। 

ऐसे में आप भी घर में पूजा के पहले ही यहां नोट कर लें जरूरी पूजन सामग्री (Krishna Janmashtami Puja Samagri) और सजावट की सामग्री।

जन्माष्टमी का भोग बनाने के लिए जरूरी सामग्री

जन्माष्टमी पर कृष्ण को खासतौर पर आटे की पंजीरी, गुड़ के लड्डू का भोग लगाया जाता है। ऐसे में आप भी इसे बनाने के लिए सूखे मेवे, खरबूज के बीज, गौंद, गुड़, शकर, घी आदि चीजें खरीद कर अपने हिसाब से भोग तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Shani Vakri 2026: यदि आपकी राशि भी है मीन, मेष, कुंभ, सिंह और धनु, तो हो जाएं सावधान! 28 जुलाई से वक्री हो रहे हैं शनि

जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के श्रृंगार के लिए जरूरी सामान

जन्माष्टमी पर हर कोई श्रीकृष्ण का बहुत अच्छे से श्रृंगार (Shri Krishna Janamashtami in Hindi News) करता है। इसके लिए आप या तो घर पर ही उनकी श्रृंगार सामग्री तैयार कर सकते हैं। या फिर अगर मार्केट से लाना चाहते हैं तो इसमें आप कान्हा की बांसुरी, कुंडल, पगड़ी, कंगन, माला, टीका, पाजेब या कमरबंध, काजल, मोर पंख और झूला, सिंहासन, पगड़ी, पंखा, आसन लाना न भूलें।

यह भी पढ़ें: Toilet Vastu Tips: वास्तु के अनुसार टॉयलेट सीट पर बैठने के बाद किस दिशा में होना चाहिए आपका फेस

जन्माष्टमी पूजा सामग्री

जन्माष्टमी की पूजा सामग्री में सबसे पहले आप कान्हा का फुलेरा के लिए सामग्री नोट कर लें। इसे अगर आप घर पर बनाना चाहते हैं तो इसमें आप आम के पत्ते, अशोक के पत्ते, गैंदा के फूल, दूर्वा, सफेद और पीले फूलों, पत्ती वाली लकड़ी, बड़ी वाली सुई और धागा। इन चीजों से आप अपनी पसंद की डिजाइन के अनुसार कान्हा के जन्मदिन के लिए फुलेरा तैयार कर सकते हैं।

पूजा सामग्री

जन्म के बाद पूजा के लिए आपकी सामान में धूप बत्ती और अगरबत्ती, कुमकुम, अबीर, सुपारी, पुष्पमाला, हल्दी, आभूषण, रुई, तुलसीमाला, कमलगट्टा, सप्तधान, गुलाल, केसर, कपूर, रोली, सिंदूर, चंदन, पंच मेवा, शक्कर, गाय का घी, गाय का दही, गाय का दूध, ऋतुफल, छोटी इलायची, सिंहासन, झूला, आसन, मिष्ठान्न,यज्ञोपवीत 5, अक्षत, पान के पत्ते, गंगाजल, शहद, तुलसी दल, अबीर, गुलाल, अभ्रक, हल्दी, आभूषण, नाड़ा, रुई, रोली, सिंदूर, सुपारी, पान के पत्ते, पुष्पमाला, तुलसीमाला, खड़ा धनिया, सप्तमृत्तिका, सप्तधान, कुशा व दूर्वा को शामिल करें।

यह भी पढ़ें: Surya Nakshtra Parivartan 2026: पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में पहुंचे सूर्य, स्त्री-पुरुष योग से फिर बने भारी बारिश के योग, 15 दिन बाद हो सकती है मानसून की विदाई