September 6, 2026
Chhattisgarh Teacher Day 2026: नारायणपुर में रिटायर्ड शिक्षकों का भव्य सम्मान, बच्चों को मंत्री केदार कश्यप ने बताया सफलता का मंत्र
नारायणपुर में शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह हुआ। 15 सेवानिवृत्त शिक्षकों समेत 9 शिक्षकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।रायपुर। नारायणपुर में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ए.जी. ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ-साथ विकासखंड और जिला स्तर पर बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अबूझमाड़ की संस्कृति पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
Read more