September 6, 2026

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 6 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

05:57 AM, 06-Sep-2026

वाराणसी: भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष को बदनाम करने की साजिश, शराब पिलाकर वीडियो बनवाई; आठ पर प्राथमिकी दर्ज

लोहता इलाके में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष को फर्जी वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। आरोप है कि वीडियो में दो लाख रुपये लेने का झूठा दावा किया गया और रकम मांगी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और पढ़ें

05:56 AM, 06-Sep-2026

पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़: एसोसिएट प्रोफेसर ने गाली दी, निदेशक-एमएस ने जाना हाल; वीसी से शिकायत

बीएचयू के आईसीयू में आठ महीने से भर्ती 85 वर्षीय पद्मश्री प्रो. टीके लहरी के साथ एसोसिएट प्रोफेसर द्वारा गाली-गलौज और थप्पड़ मारने का आरोप लगा है। आरोप है कि 29 अगस्त की रात हुई घटना में उनके चेहरे और आंख में चोट लगी। एक सितंबर को परिजनों को जानकारी मिली। शिकायत के बाद मामले की जांच के लिए मेडिकल बोर्ड गठित किया गया है। निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक ने आईसीयू पहुंचकर हाल जाना। और पढ़ें

विज्ञापन

05:55 AM, 06-Sep-2026

फर्जी नियुक्ति प्रकरण: प्रशासनिक अफसर पर हो कार्रवाई, आयुक्त को पत्र; निलंबन और स्थानांतरण की उठाई मांग

फर्जी नियुक्ति प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारी पर कार्रवाई की मांग को लेकर आयुक्त को पत्र भेजा गया है। पत्र में अधिकारी के निलंबन और दूसरे जनपद में स्थानांतरण की मांग की गई है। आरोप लगाया गया है कि मूल अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे मामले की जांच प्रभावित हो रही है। संबंधित अधिकारी से कार्रवाई की मांग की गई। और पढ़ें

03:40 AM, 06-Sep-2026

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पीएचडी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, 29 सितंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

रिसर्च इंट्रेंस टेस्ट 29 सितंबर को होगा। इसके बाद पात्र अभ्यर्थियों के लिए तीन अक्तूबर से साक्षात्कार, काउंसिलिंग और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू होगी। और पढ़ें

02:56 AM, 06-Sep-2026

Aligarh News: लखनऊ में सजेंगे अलीगढ़ में बने श्रीराधाकृष्ण और श्रीगणेश-लक्ष्मी

इसके लिए अलीगढ़ से श्रीराधाकृष्ण, श्री बांकेबिहारी, गणेश-लक्ष्मी, मां दुर्गा, श्री राम दरबार, भगवान शंकर पार्वती और हनुमान जी की मनमोहक मूर्तियां वहां भेजी जा रही हैं। और पढ़ें

02:56 AM, 06-Sep-2026

Hathras News: पीहुरा में पोखर के ओवरफ्लो से गली बनी मुसीबत

गांव पीहुरा में बीच आबादी स्थित पोखर ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने पोखर और उसके रास्ते पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं। इससे पोखर का क्षेत्र सीमित हो गया है। और पढ़ें

विज्ञापन

विज्ञापन

02:56 AM, 06-Sep-2026

Hathras News: डीएम के नहीं पहुंचने पर समाधान दिवस एसडीएम ने सुनी समस्याएं

अलीगढ़ रोड स्थित सदर तहसील में महीने के पहले शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया,जिसमें डीएम के नहीं पहुंचने पर एसडीएम सदर राजबहादुर सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनी। और पढ़ें

02:55 AM, 06-Sep-2026

Aligarh News: आज के कार्यक्रम

नगला तिकोना : प्रसन्न बैंक्वेट हॉल में सैनी समाज की जनसभा का आयोजन दोपहर 12.30 बजे और पढ़ें

02:52 AM, 06-Sep-2026

Hathras News: सिटी में आज

सिटी में आज और पढ़ें

02:52 AM, 06-Sep-2026

Aligarh News: स्मार्ट हुए सेंटर प्वाइंट में एक भी यूरिनल नहीं, शौचालय में ताला

चौराहे पर बने एक मात्र सुलभ शौचालय में शाम आठ बजे से ताला लग जाता है। इसके बाद यह समस्या बेहद गंभीर हो जाती है। और पढ़ें