September 6, 2026

भारत ने नंबर-1 के साथ किया लीग स्टेज का अंत, पाकिस्तान को अभी तक नहीं मिला सेमीफाइनल का टिकट

Sep 06, 2026 05:46 am ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदकर विमेंस एशिया कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई। पाकिस्तान को 55 रन पर ढेर करने के बाद टीम इंडिया ने टारगेट को 9वें ओवर में चेज किया।

India vs Pakistan Womens Asia Cup 2026 Match

इंडिया वर्सेस पाकिस्तान विमेंस एशिया कप 2026 मैच

Womens Asia Cup 2026 Updated Points Table- हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया विमेंस एशिया कप 2026 में विजयरथ पर सवाल है। थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग को बुरी तरह रौंदने के बाद भारत ने शनिवार, 5 सितंबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला खेला। उम्मीद थी कि भारत को इस मुकाबले में थोड़ी बहुत टक्कर मिलेगी, मगर पाकिस्तान की टीम तो थाइलैंड और हॉन्ग-कॉन्ग से भी बुरा खेली। थाइलैंड ने भारत के खिलाफ 65 रन बनाए थे, जबकि हॉन्ग-कॉन्ग ने 56। पाकिस्तान की तो पूरी टीम भारत के खिलाफ 55 रनों पर ही सिमट गई। टीम इंडिया ने इस टारगेट को 3 विकेट खोकर 8.4 ओवर में चेज किया और विमेंस एशिया कप 2026 में जीत की हैट्रिक लगाई।

नंबर-1 के साथ भारत सेमीफाइनल में

हॉन्ग-कॉन्ग पर जीत दर्ज करने के बाद भारत को सेमीफाइनल का टिकट मिल गया था। पाकिस्तान के खिलाफ यह भारत का सिर्फ एक औपचारिक मैच ही था। हालांकि इस मैच को भी बड़े अंतर से जीतते हुए टीम इंडिया ने विमेंस एशिया कप 2026 पॉइंट्स टेबल में अपनी नंबर-1 की पोजिशन कन्फर्म की और शान से सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

भारत ने विमेंस एशिया कप 2026 में खेले तीनों मुकाबले जीते। 6 अंक और +5.471 के शानदार नेट रन रेट के साथ टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंची।

पाकिस्तान को इस हार के बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने का इंतजार करना होगा। पाकिस्तान के खाते में फिलहाल 2 अंक है, वहीं थाइलैंड के पास भी इस समय 2 अंक है। पाकिस्तान का अगला मुकाबला हॉन्ग-कॉन्ग के खिलाफ है, सेमीफाइनल का टिकट कन्फर्म करने के लिए पाकिस्तान को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। अगर उन्हें एक बड़े उलटफेर का शिकार बनना पड़ता है तो मामला नेट रन रेट पर जा अटकेगा।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1भारत330065.471
2पाकिस्तान21102−0.569
3थाइलैंड31202−2.050
4हॉन्ग कॉन्ग20200−3.575

श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच आज ग्रुप-बी का सबसे बड़ा मैच

ग्रुप-बी में आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है। अगर लंका की टीम इस मैच को जीतने में कामयाब रहती है तो वह भारत की तरह जीत की हैट्रिक लगाते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाएगी। वहीं अगर बांग्लादेश ने उन्हें हरा दिया तो श्रीलंका को सेमीफाइनल में जगह कन्फर्म करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। बांग्लादेश को श्रीलंका के बाद मेजबान यूएई के खिलाफ भी मैच बाकी है, जिनके खाते में 2 अंक है।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टपॉइंट्सनेट रन रेट
1श्रीलंका220044.129
2बांग्लादेश110023.550
3यूएई21102−0.854
4इंडोनेशिया30300−3.169

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें