September 6, 2026

फील्डर्स ने 17 कैच टपकाए, बैटर्स ने 490 रन बना दिए - Chandigarh News

‘कैच पकड़ों-मैच पकड़ों’ क्रिकेट का ये पुराना नियम शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में पूरी तरह सच साबित हो रहा है, जहां हर एक छूटा हुआ कैच मैच का पासा पलट रहा है और हर शानदार कैच टीम को जीत की ओर ले जा रहा है। पहले 11 मुकाबलों में कुल 92 कैच लपके गए हैं, जबकि 1

.

बठिंडा ने सबसे अधिक 24 कैच पकड़कर फील्डिंग को बेस्ट साबित किया है। वहीं, दूसरी तरफ लुधियाना लॉयंस ने फील्डिंग में शत-प्रतिशत अनुशासन दिखाते हुए अपने सभी 12 कैच के मौकों को सफल बनाया है। बठिंडा रॉयल्स के रिद्म सत्यवान (6 कैच) के साथ बेस्ट रहे हैं और हरनूर पन्नू ने भी काफी प्रभावित किया है। मोहाली और अमृतसर का हाल ज्यादा अच्छा नहीं है। उन्होंने अभी तक क्रमशः 23.08% और 23.53% कैच ड्रॉप किए हैं। प्रभसिमरन और अनमोलप्रीत सिंह मौकों को भुनाने में सबसे सफल रहे हैं।

हरनूर का कैच बेस्ट कैच में से एक है।

ये न उठा सके फायदा...

हरप्रीत बराड़: अमृतसर ने 22 रन पर कैच छोड़ा, फिर 23 रन पर आउट हुए।

रिद्म सत्यवान: 7 रन पर बठिंडा ने कैच को छोड़ा, फिर 8 रन पर आउट हो गए।

नोट: मोहाली के अनमोलप्रीत, बठिंडा के हरनूर पन्नू और लुधियाना के अभिजीत कैच गिरने के बाद बड़ा स्कोर नहीं बना सके।

ये जीवनदान पड़े भारी....

प्रभसिमरन सिंह: अमृतसर ने 20 और 63 रन पर कैच छोड़ा, 125* रन बनाए।

अनमोलप्रीत सिंह: 4 रन पर फाजिल्का ने कैच छोड़ा, 96 रन की पारी खेल दी।

नोट: लुधियाना के अभिजीत और अमृतसर के राहुल कुमार के भी 2-2 कैच नहीं हुए, लेकिन वे पारी को बड़ा नहीं कर सके।

18.2%था औसतन स्कोर जब बल्लेबाजों का कैच छूटा था

47.0% था औसतन स्कोर बनाया कैच छूटने के बाद बैटर ने

28.8%का औसतन नुकसान हुआ टीमों को कैच गिरने पर

11 लीग मुकाबलों में 17 कैच फील्डर्स ने टपकाए और इसका नुकसान टीमों को उठाना पड़ा। इन कैचों के बाद 490 रन बल्लेबाजों ने बना दिए, जिससे मैचों का नतीजा पलट गया।

कैच गिरते गए और रन बनते गए...

कैच छोड़ना 2 बैटर्स के लिए सबसे फायदेमंद

}शेर-ए-पंजाब लीग में कैच का रिपोर्ट कार्ड...

टीम कैच पकड़े छोड़े होल्ड रेट ड्रॉप रेट

लुधियाना लॉयंस 12 12 00 100% 0.00%

बठिंडा रॉयल्स 27 24 03 88.89% 11.11%

जालंधर वॉरियर्स 14 12 02 85.71% 14.29%

फाजिल्का फालकन्स 13 11 02 87.62% 15.38%

मोहाली किंग्स 26 20 06 76.92% 23.08%

अमृतसर सूरमा 17 13 04 76.47% 23.53%