क्या आपको भी पुराने जमाने की तस्वीरें पसंद हैं? अब अपनी आज की फोटो को 1980 के दशक जैसा बनाने का नया ट्रेंड चल रहा है। जानिए चैटजीपीटी की मदद से ऐसी तस्वीर कैसे बना सकते हैं।1980 के दशक का फैशन, हेयरस्टाइल और उस दौर की तस्वीरों का अपना अलग ही अंदाज था। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा फोटो ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक की याद दिलाने वाली फोटो में बदल रहे हैं। इसके लिए किसी पुराने फोटो फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप अपनी फोटो चैटजीपीटी में डालकर उससे उस दौर के कपड़े, बाल, गहने, लाइटिंग और कैमरे की तस्वीर जैसा लुक देने के लिए कह सकते हैं। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के हिसाब से तस्वीर की पूरी थीम भी चुन सकते हैं। जैसे पुरानी हिंदी फिल्मों की हीरोइन, हीरो या फिर दूरदर्शन के जमाने की तस्वीर।
Read more