September 10, 2026
iPhone 18 Pro के लॉन्च के बाद उलटा खेल! iPhone 17! Apple ने बढ़ाई कीमत, जानें अब कितने में मिलेगा
iPhone 17 Price Hike: नए iPhone 18 Pro और फोल्डेबल iPhone Duo के लॉन्च के बाद, Apple ने भारत में iPhone 17 की कीमत में अचानक ₹17,000 की बढ़ोतरी कर दी है। इस बड़ी मूल्य वृद्धि का असर iPhone 17e और 16 जैसे दूसरे मॉडलों पर भी पड़ा है। इसकी वजह AI इंडस्ट्री की वजह से मेमोरी की बढ़ती मांग को बताया जा रहा है।कल रात Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज़ और अपना पहला फोल्डेबल हैंडसेट, iPhone Duo लॉन्च कर दिया। अक्सर ऐसा होता है कि नए मॉडल आने के बाद Apple अपने पुराने आईफोन मॉडलों की कीमत कम कर देता है। लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह से उलट गई। Apple ने इस लाइनअप में कोई नया रेगुलर मॉडल नहीं जोड़ा, इसलिए iPhone 17 ही बाज़ार में सबसे लेटेस्ट वैनिला आईफोन बना हुआ है, और अब यह काफी महंगा भी हो गया है।
Read more