विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
80 के दशक के लुक वाले वायरल ट्रेंड की तरह किशोर कुमार का एक पुराना गाना काफी पॉपुलर हुआ था।

किशोर कुमार का गाना (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
80 के दशक में खूब चला था ये गाना
किशोर कुमार ने गाया था कल्ट गीत
रेखा की इस मूवी से रखता है नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में सोशल मीडियो को खोलते ही लोगों के 80 के दशक के लुक वालीं तस्वीरें सामने आ रही हैं। इंटरनेट पर 80s लुक वाला ट्रेंड धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महान गायक किशोर कुमार (Kishore Kumar) का एक पुराना गाना भी ऐसा रहा था, जो इस वायरल ट्रेंड की तरह पॉपुलर हुआ था।
हर तरफ किशोर दा द्वारा गाए गए इस रोमांटिक सॉन्ग की गूंज सुनाई देती थी। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी फिल्म के कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
किशोर कुमार का क्लट सॉन्ग
बतौर सिंगर किशोर कुमार ने महानायक अमिताभ बच्चन के लिए कई यादगार गीत गाए। इनमें से सबसे अधिक गीत 80 के दशक में आए थे। बात की जाए किशोर दा और बिग बी की जोड़ी वाले सबसे शानदार गाने के बारे में तो वह 1981 में रिलीज होने वाली अमिताभ की कल्ट मूवी सिलसिला से नाता रखता है, जिसके बोल थे- देखा एक ख्वाब... (Dekha Ek Khwab)।
यह भी पढ़ें- 56 साल पहले आया था महमूद का 'ठेठ देहाती' गाना, किशोर दा संग स्वर कोकिला ने छेड़े थे सुर

अमिताभ बच्चन और रेखा पर फिल्माया गया ये रोमांटिक सॉन्ग 80s के सबसे लोकप्रिय गीतों में शुमार हुआ था और उस दौर में इसे नंबर-1 गीत भी माना गया था। किशोर कुमार और स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में गाया हुआ सिलसिला फिल्म का ये गाना आज भी एक बेहतरीन लव सॉन्ग के तौर पर जाना जाता है।
जिस तरह से 80s लुक वाला ट्रेंड सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, ठीक उसी तरह की दीवानगी अमिताभ और रेखा के देखा एक ख्वाब... गीत को लेकर देखने को मिली थी। आज भी इस गाने की आवाज कानों में पड़ते ही दिल को अपने आप सुकून मिलता है। इन दोनों फिल्म कलाकारों की जोड़ी पर फिल्माए गए गानों में सिलसिला का ये सॉन्ग आइकॉनिक माना जाता है।
फ्लॉप फिल्म का हिट सॉन्ग
आपको ये जानकार हैरानी होगी निर्देशक यश चोपड़ा के निर्देशन में बनने वाली अमिताभ बच्चन, रेखा, जया बच्चन और संजीव कुमार स्टारर फिल्म सिलसिला एक फ्लॉप फिल्म रही थी। लेकिन अपने गानों की वजह से ये आज एक कल्ट मूवी मानी जाती है। जिसमें सबसे बड़ा योगदान देखा एक ख्वाब... गीत का रहा है।