September 10, 2026

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन, वैभव सूर्यवंशी को नुकसान; ईशान किशन ने बनाए 409 रन

Sep 10, 2026 03:15 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली

Follow us on Google News

share

Duleep Trophy 2026 Most Runs- दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज ईशान किशन है। फाइनल में उन्होंने 270 रन बनाने के साथ-साथ 80 रनों की शानदार पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 में रहे।

Vaibhav Sooryavanshi

भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी

Duleep Trophy 2026 Most Runs- दलीप ट्रॉफी 2026 का आज आखिरी दिन है। ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच फाइनल मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच वैसे तो ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, मगर ईशान किशन की अगुवाई वाली ईस्ट जोन की टीम को जीत नजर आ रही है। दरअसल, भारतीय रेड बॉल डोमेस्टिक क्रिकेट का नियम है कि जो टीम पहली पारी में लीड हासिल करेगी, मैच ड्रॉ होने पर उसे विजेता घोषित किया जाएगा। ऐसे में ईशान किशन के 270 रनों के दम पर ईस्ट जोन ने पहले बैटिंग करते हुए 708 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रनों पर ही सिमट गई थी। अब मुकाबला ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में ईस्ट जोन की टीम को पहली पारी की लीड के आधार पर विजेता घोषित किया जाएगा। आईए इससे पहले एक नजर दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों पर डालते हैं-

ईशान किशन का एकछत्र राज

दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन 409 रनों के साथ पहले पायदान पर रहें। फाइनल में उन्होंने 270 और 80 रनों की पारी खेली। किशन का इस टूर्नामेंट में औसत 102.25 का और स्ट्राइक रेट 102.25 का रहा। फाइनल से पहले उनका बल्लाज शांत था, मगर जब टीम को सबसे ज्यादा जरूरत थी तो वह आगे आकर खड़े हुए और टीम को जीत की रहा दिखाई।

तिलक वर्मा चाहकर भी ईशान किशन को नहीं पछाड़ पाएंगे।

दूसरी तरफ साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा, जिन्होंने फाइनल में ईस्ट जोन के खिलाफ 99 रनों की पारी खेली, वह कुल 266 रनों के साथ लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं। ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच 143 रनों का अंतर है। ईस्ट जोन की लीड इस समय 700 के करीब की है, हालांकि तिलक वर्मा फिर भी ईशान किशन को नंबर-1 की पोजिशन से नहीं हटा पाएंगे। तिलक साउथ जोन के लिए मिडिल ऑर्डर में बैटिंग करते हैं। अगर ईस्ट जोन की टीम ने दूसरे सेशन में भी पारी घोषित की तब भी तिलक के लिए नंबर-1 बनना बेहद कठिन होगा।

वैभव सूर्यवंशी टॉप-5 में

ईस्ट जोन के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 5वें पायदान पर खिसक गए हैं। फाइनल की पहली पारी में 44 और दूसरी इनिंग में 8 रन बनाने वाले वैभव के नाम इस टूर्नामेंट में 192 रन दर्ज हैं। वह सिर्फ एक ही बार 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। वैभव यह प्रदर्शन उम्मीदों से काफी कम है। उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में और सुधार की जरूरत है।

ईशान किशन409
तिलक वर्मा266
कुमार कुशाग्र224
सुदीप कुमार 193
वैभव सूर्यवंशी192

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें