एप्पल ने iPhone 18 Pro, Pro Max और फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च किए हैं, जिनकी कीमतें काफी अधिक हैं। ये ...और पढ़ें

iPhone 18 Pro, 18 Pro Max या iPhone Duo लेना है EMI पर? तो पहले देख लें 3 महीने से 12 महीने तक के सभी प्लान्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने अपने 'सरप्राइज एंड शाइन' इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ अपना पहला फोल्डेबल iPhone Duo भी लॉन्च कर दिया है। भारत में इन तीनों मॉडल्स की कीमत इस बार काफी ज्यादा है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900, iPhone 18 Pro Max की ₹1,79,900 और फोल्ड वाले iPhone Duo की शुरुआती कीमत तो ₹2,99,900 है।
ऐसे में अगर आप भी इन फोन्स को पूरे पैसे देने के बजाय EMI पर लेने की सोच रहे हैं, तो पहले क्रेडिट कार्ड EMI प्लान्स के बारे में अच्छे से जान लें। कुछ क्रेडिट कार्ड्स पर 3 महीने और 6 महीने के ऑप्शन में No Cost EMI उपलब्ध है। जबकि 9 महीने और 12 महीने की अवधि में 17% तक के सालाना ब्याज के साथ कुल भुगतान बढ़ जाता है। यहां हमने HDFC Bank Credit Card EMI प्लान्स के बारे में बताया है...
iPhone 18 Pro की EMI प्लान डिटेल्स

सबसे पहले बात करें iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत तो भारत में इसकी कीमत ₹1,64,900 है। इस फोन को आप 3, 6, 9 और 12 महीने या उससे ज्यादा अवधि में EMI पर ले सकते हैं।
- 3 महीने के लिए ₹54,966 मंथली EMI : कुल भुगतान करीब ₹1,64,899, No Cost EMI
- 6 महीने के लिए ₹27,483 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹1,64,900, No Cost EMI
- 9 महीने के लिए ₹19,644 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹1,76,799, 17% सालाना ब्याज के साथ
- 12 महीने के लिए ₹15,040 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹1,80,476, 17% सालाना ब्याज के साथ
iPhone 18 Pro Max की EMI प्लान डिटेल्स
सीरीज के मैक्स मॉडल यानी iPhone 18 Pro Max को भी आप EMI पर ले सकते हैं जिसके 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। इसके लिए भी HDFC Bank Credit Card पर 3, 6, 9 और 12 महीने के ऑप्शन दिए गए हैं।
- 3 महीने के लिए ₹59,966 मंथली EMI : कुल भुगतान करीब ₹1,79,899, No Cost EMI
- 6 महीने के लिए ₹29,983 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹1,79,900, No Cost EMI
- 9 महीने के लिए ₹21,431 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹1,92,882, 17% सालाना ब्याज के साथ
- 12 महीने के लिए ₹16,408 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹1,96,893, 17% सालाना ब्याज के साथ
iPhone Duo की EMI प्लान डिटेल्स

Apple के नए वाले फोल्डेबल iPhone Duo को भी आप EMI पर ले सकते हैं जिसकी वैसे तो शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है। कंपनी के इस फोल्डेबल फोन में 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज ऑप्शन मिल जाते हैं। यहां हमने बेस मॉडल के लिए EMI डिटेल्स बताई हैं।
- 3 महीने के लिए ₹99,966 मंथली EMI : कुल भुगतान करीब ₹2,99,899, No Cost EMI
- 6 महीने के लिए ₹49,983 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹2,99,900, No Cost EMI
- 9 महीने के लिए ₹35,727 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹3,21,541, 17% सालाना ब्याज के साथ
- 12 महीने के लिए ₹27,352 मंथली EMI : कुल भुगतान ₹3,28,228, 17% सालाना ब्याज के साथ
किस फोन के लिए कौन-सा EMI प्लान बेहतर?
अगर आप कम ड्यूरेशन में EMI चुकाना चाहते हैं, तो तीनों फोन में 3 महीने और 6 महीने की No Cost EMI वाला ऑप्शन सबसे अच्छा लग रहा है। जबकि 9 महीने और 12 महीने की ड्यूरेशन में मासिक किस्त कम हो जाती है, लेकिन इसमें आपको 17% तक का सालाना ब्याज भी देना होगा जिससे फोन की टोटल कॉस्ट बढ़ जाएगी।
आप इन फोन्स को किसी अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड EMI ऑप्शन पर भी ले सकते हैं, जहां मंथली EMI में बैंक से हिसाब से कुछ फर्क देखने को मिल सकता है लेकिन आप ऊपर बताए गए प्लान्स से मंथली EMI का एक अंदाजा ले सकते हैं।