September 10, 2026

Hartalika Teej 2026: 4 राशि वाली महिलाओं की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में सक्सेस, मिलेगा मनचाहा गिफ्ट

Hartalika Teej Rashifal: हरतालिका तीज पर इस बार कईं शुभ योग बन रहे हैं जिसके चलते महिलाओं को इस समय का अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Hartalika Teej 2026 Horoscope: इस बार हरतालिका तीज का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करके सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। इस बार हरतालिका तीज पर कईं शुभ योग बन रहे हैं जिनमें ब्रह्म और इंद्र प्रमुख हैं। वहीं सूर्य और बुध अपनी स्वराशि में रहेंगें। इन शुभ योगों का प्रभाव 4 राशियों की महिलाओं पर सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. नलिन शर्मा से जानिए कौन-सी हैं वो 4 राशियां…

मेष राशि

इस राशि की महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के आस-पास का समय बहुत ही शुभ फल देने वाला रहेगा। जो काम काफी समय से रुका हुआ था, उसे दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। नौकरी करने वाली महिलाओं को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार से जुड़ी महिलाओं के लिए नए लोगों से संपर्क बनाना फायदेमंद रहेगा। सेहत में भी सुधार होगा।

मिथुन राशि

वृश्चिक राशि

इस राशि की महिलाओं के जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह खत्म होगी। आर्थिक मामलों को सुलझाने का मौका मिलेगा। निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। परिवार के लोगों के साथ रिश्ते भी बेहतर होंगे। आपकी मेहनत और सही प्लानिंग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगी। जो महिलाएं नया काम शुरू करने की सोच रही हैं, उन्हें सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें-
हरतालिका तीज पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? व्रत और पूजा के ये हैं नियम

मकर राशि

इस राशि की महिलाओं को अपनी मेहनत का अच्छा रिजल्ट मिलेगा। वर्क प्लेस पर आपके काम की तारीफ हो सकती है और पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जो महिलाएं किसी अच्छी खबर का इंतजार कर रही हैं, उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। पैसों के मामले में भी स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। लव लाइफ पहले से काफी अच्छी रहेगी।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.