September 10, 2026

चैटजीपीटी से 1980 के हीरो या हीरोइन वाली फोटो बनाएं, सिर्फ 4 स्टेप्स में

क्या आपको भी पुराने जमाने की तस्वीरें पसंद हैं? अब अपनी आज की फोटो को 1980 के दशक जैसा बनाने का नया ट्रेंड चल रहा है। जानिए चैटजीपीटी की मदद से ऐसी तस्वीर कैसे बना सकते हैं।

1980 के दशक का फैशन, हेयरस्टाइल और उस दौर की तस्वीरों का अपना अलग ही अंदाज था। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा फोटो ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग अपनी आज की तस्वीरों को 1980 के दशक की याद दिलाने वाली फोटो में बदल रहे हैं। इसके लिए किसी पुराने फोटो फिल्टर की जरूरत नहीं है। आप अपनी फोटो चैटजीपीटी में डालकर उससे उस दौर के कपड़े, बाल, गहने, लाइटिंग और कैमरे की तस्वीर जैसा लुक देने के लिए कह सकते हैं। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के हिसाब से तस्वीर की पूरी थीम भी चुन सकते हैं। जैसे पुरानी हिंदी फिल्मों की हीरोइन, हीरो या फिर दूरदर्शन के जमाने की तस्वीर।

4 स्टेप्स में जानें चैटजीपीटी पर 1980s वाली फोटो कैसे बनाएं

  1. सबसे पहले चैटजीपीटी खोलें और अपनी वह फोटो डालें, जिसे आप 1980s के दौर में बदलना चाहते हैं। कोशिश करें कि फोटो साफ हो और चेहरे की पहचान भी ठीक से दिखाई दे रही हो।
  2. अब चैटजीपीटी को बताएं (प्रॉम्प्ट दें) कि आप अपनी फोटो को 1980 के दशक में खींची गई तस्वीर जैसा बनाना चाहते हैं।
  3. आप चाहें तो कोई खास थीम भी लिख सकते हैं। जैसे पुरानी हिंदी फिल्म की हीरोइन, हीरो या फिर पुरानी मैग्जीन के कवर जैसा लुक।
  4. इसके बाद चैटजीपीटी आपकी बताई बातों के आधार पर तस्वीर तैयार करेगा। अगर पहली तस्वीर वैसी ना बने, जैसी आप चाहते हैं, तो आप उसमें बदलाव भी बता सकते हैं।

क्या प्राम्प्ट दें?

1. पुरानी हिंदी फिल्म की हीरोइन

अगर आप अपनी फोटो को 1980 के दशक की हिंदी फिल्म की हीरोइन जैसा बनाना चाहती हैं, तो यह प्रॉम्प्ट इस्तेमाल करें।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक की हिंदी फिल्म की हीरोइन की तरह बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रखें। उस दौर के कपड़े, बालों की स्टाइल, गहने और हल्का मेकअप रखें। पूरा लुक उस समय की फिल्मी तस्वीर जैसा लगे, लेकिन बनावटी ना लगे।

Jyotika Dilaik

2. 1980 के हिंदी फिल्म हीरो जैसा लुक

पुराने जमाने के फिल्मी हीरो वाला अंदाज भी इस ट्रेंड में बना सकते हैं।

प्रॉम्प्ट: मेरी इस फोटो को 1980 के दशक के हिंदी फिल्म हीरो की तस्वीर जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान ना बदलें। उस दौर के कपड़े, बालों की स्टाइल और तस्वीर खिंचवाने का अंदाज रखें। पीछे पुराना फिल्मी माहौल हो और तस्वीर में पुराने कैमरे जैसी रंगत दिखे।

3. 1980 के हॉलीवुड हीरो जैसा लुक

अगर आप हिंदी फिल्मों से अलग विदेशी फिल्मी अंदाज चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट ट्राई कर सकते हैं।

प्रॉम्प्ट: मेरी फोटो को 1980 के दशक के हॉलीवुड फिल्म के हीरो की तस्वीर जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल ना बदलें। उस समय के कपड़े, बाल और मेकअप रखें। रोशनी थोड़ी ड्रामैटिक हो और तस्वीर में पुराने फिल्म कैमरे जैसी रंगत दिखाई दे।

4. पुराने हिंदी मैग्जीन कवर जैसा फोटो

अगर आप अपनी फोटो को उस समय की मैग्जीन के कवर जैसा दिखाना चाहते हैं, तो यह प्रॉम्प्ट दे सकते हैं।

प्रॉम्प्ट: मेरी फोटो को 1980 के दशक की हिंदी मैग्जीन के कवर जैसा बनाएं। चेहरा और पहचान वही रखें। उस दौर के कपड़े, बाल, गहने और मेकअप रखें। तस्वीर में पुराने छपे हुए कागज और कैमरे जैसी रंगत हो। पूरा अंदाज उस समय की फिल्मी मैग्जीन जैसा लगे।

5. दूरदर्शन के जमाने वाली तस्वीर

पुराने दूरदर्शन के कार्यक्रमों और तस्वीरों जैसा अंदाज भी बना सकते हैं। उसके लिए ये प्रॉम्प्ट यूज करें।

प्रॉम्प्ट: मेरी फोटो को 1980 के दशक के दूरदर्शन के जमाने की तस्वीर जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान वही रखें। उस दौर के साधारण कपड़े, बाल और मेकअप रखें। पीछे पुराने समय का घर या स्टूडियो जैसा माहौल हो। तस्वीर में पुराने कैमरे की हल्की दानेदार रंगत और उस दौर की नैचुरल लाइट दिखे।

ये भी लिखें!

अगर आपको फोटो एकदम असली और पुराने जमाने की चाहिए, तो प्रॉम्प्ट में कुछ छोटी बातें भी लिख सकते हैं। जैसे पुराने कैमरे की हल्की दानेदार तस्वीर, हल्के रंग, साधारण रोशनी, उस दौर के कपड़े और बाल। बहुत ज्यादा चमकदार या आज जैसी तस्वीरों से बचने के लिए साफ लिखें कि तस्वीर नेचुरल लगे और आज की तस्वीर जैसी ना दिखे।