Updated: Thursday, September 10, 2026, 15:54 [IST]
Duleep Trophy 2026: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन ने 13 साल का इंतजार खत्म करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल में ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम और साउथ जोन के बीच खेला गया मुकाबला पांचवें दिन ड्रॉ पर खत्म हुआ. पहली पारी में मिली बड़ी बढ़त के कारण ईस्ट जोन को विजेता घोषित किया गया। ईस्ट जोन ने आखिरी बार 2012-13 में यह ट्रॉफी जीती थी।
फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान ईशान किशन ने शानदार 270 रन की पारी खेलकर इस स्कोर की नींव रखी। उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101 रन बनाए। शिखर मोहन ने भी 85 रन और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन का योगदान दिया। इस दमदार बल्लेबाजी के बाद ईस्ट जोन ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली।
708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। कप्तान तिलक वर्मा ने 99 रन की जुझारू पारी खेली लेकिन वह शतक से सिर्फ एक रन दूर रह गए। देवदत्त पडिक्कल ने 62 रन बनाए। साउथ जोन की पारी खत्म होते ही ईस्ट जोन को 372 रन की बड़ी पहली पारी की बढ़त मिल गई और यहीं से खिताब उसके पक्ष में चला गया।
इसके बाद ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी जारी रखी। पांचवें दिन टीम ने 7 विकेट पर 388 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। मोहम्मद कुनैन कुरैशी ने नाबाद 116 रन बनाकर अपने फर्स्ट क्लास करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने अनुकूल रॉय के साथ सातवें विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इस बार भी ईशान किशन का बल्ला चला और वह 80 रनों जोड़कर मैच में कुल 350 रन बनाने में सफल रहे।
ईस्ट जोन की कुल बढ़त 760 रन की हो चुकी थी। साउथ जोन के पास मुकाबले को जीत में बदलने का कोई वास्तविक मौका नहीं बचा था, इसलिए दोनों टीमों ने ड्रॉ पर सहमति जताई। पहली पारी में 372 रन की बढ़त के आधार पर ईस्ट जोन चैंपियन बना। ईशान किशन को धाकड़ बैटिंग की वजह से प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया, साउथ जोन की तरफ से तिलक वर्मा ने टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट का खिताब जीता।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range