October 23, 2026

रेलवे में 1600 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर | IBC24

नई दिल्ली: RRB Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) के तहत 1,688 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन संख्या 07/2026 के तहत इस भर्ती में 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। Read more

October 23, 2026

तांदुला नहर में लीकेज से सड़क-खराब, दुकानों के सामने जलभराव: दुकानदारों ने JCB से बनवाई अस्थायी नाली;पानी बंद होने के बाद होगी सड़क की मरम्मत - Balod News

बालोद में सिवनी से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग से लेकर नेशनल हाईवे-930 के किनारे तक तांदुला नहर का पानी परेशानी का कारण बना हुआ है। नहर की पुरानी लाइनिंग से रिसाव के कारण सड़क पर पानी जमा हो रहा है। इससे डामर उखड़ने के साथ गड्ढों में पानी भर रहा है। Read more

October 23, 2026

Air Purifier Buying Tips: आपके कमरे के लिए कितने CADR वाला एयर प्यूरिफायर है सही? ऐसे करें चुनाव

Air Purifier Buying Tips: घर के अंदर की हवा को साफ रखना बेहद जरूरी हो जाता है। बाहर बढ़ते वायु प्रदूषण की वजह से कई लोग घरों में एयर प्यूरिफायर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बाजार में कई तरह के एयर प्यूरिफायर उपलब्ध हैं, ऐसे में कंफ्यूजन बढ़ जाता है कि कौन सा एयर प्यूरीफायर चुने? ऐसे में सही प्यूरीफायर चुनना जररी होता है।  Read more

October 23, 2026

WhatsApp: आपकी प्राइवेट चैट्स पर किसी और की नजर तो नहीं? 30 सेकंड में ऐसे चेक करें अपना वॉट्सऐप

WhatsApp Privacy Tips: क्या कोई चुपके से आपके वॉट्सऐप मैसेज पढ़ रहा है? जानें इसका पता लगाने का आसान तरीका और इसके बाद क्या करना चाहिए, ताकि कोई कभी चैट्स न देख पाए।WhatsApp Hacked Check Trick: आजकल हमारी पूरी दुनिया वॉट्सऐप में ही सिमटी है। दोस्तों से गपशप, ऑफिस के जरूरी डॉक्यूमेंट्स, बैंक की डिटेल्स और पर्सनल फोटो, सब कुछ वॉट्सऐप पर ही शेयर होता है। लेकिन जरा सोचिए, अगर आपकी ये प्राइवेट चैट्स कोई और अपने फोन या लैपटॉप पर चुपके से पढ़ रहा हो तो? सुनने में थोड़ा अजीब और डरावना लगता है, लेकिन ऐसा होना बहुत आम होता जा रहा है। कई बार हम ऑफिस के कंप्यूटर या किसी दोस्त के लैपटॉप में अपना वॉट्सऐप लॉग-इन (Log In) करते हैं और लॉग-आउट (Log Out) करना भूल जाते हैं। या फिर कोई चुपके से आपका फोन 1 मिनट के लिए मांगता है और QR कोड स्कैन करके आपका वॉट्सऐप अपने डिवाइस में चालू कर लेता है। लेकिन इससे आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 30 सेकंड में इसका पता लगा सकते हैं ये जान सकते हैं कि कोई आपकी जासूसी तो नहीं कर रहा। आइए जानते हैं इसका सबसे आसान तरीका... Read more

October 23, 2026

Cricket Record: हैरी ब्रूक ने वनडे में दोहरा शतक जड़कर रचा इतिहास, क्रिस गेल के खास क्लब में बनाई जगह

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस पारी के साथ ही टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ी शतकीय पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ब्रूक को वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के साथ उस खास सूची में शामिल बताया जा रहा है, जिसमें टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक, वनडे में दोहरा शतक और टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों का नाम शामिल है। Read more

October 23, 2026

सौरव गांगुली को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, फिल्म ‘दूसरा’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार; 23 को होगी रिलीज

नई दिल्ली (उत्तम हिन्दू न्यूज) : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिल्म ‘दूसरा’ की रिलीज से जुड़े मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगा है। गांगुली ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग करते हुए याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल अंतरिम रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से फिल्म निर्माताओं को राहत मिली है और 23 अक्टूबर को फिल्म की प्रस्तावित रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। इस मामले में सौरव गांगुली के साथ प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स LLP ने भी याचिका दाखिल की थी। Read more

October 23, 2026

राजस्थान में दोपहर 1 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? इन जिलों के गांवों में बहिष्कार

राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के पहले चरण के चुनाव में गुरुवार को मतदान के दौरान कहीं वोटिंग का बहिष्कार देखने को मिला, तो कहीं EVM खराब होने से मतदाताओं को परेशानी उठानी पड़ी। पाली, जोधपुर और कोटा के गांवों में अलग-अलग मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मतदान से दूरी बनाई। वहीं, डूंगरपुर में EVM खराब होने के कारण करीब दो घंटे तक वोटिंग नहीं हो सकी। पाली में एक पोलिंग एजेंट ने पीआरओ पर दिव्यांग महिला का वोट भाजपा के पक्ष में डलवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी दी। पहले चरण में प्रदेश की 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। कुल 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता 6,926 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। Read more