October 23, 2026

औरैया सगाई कांड में नया मोड़... 75 साल के बुजुर्ग संग शादी करने से मुकरी रीना, पति के लौटने का किया दावा, Video

औरैया सगाई कांड में नया मोड़… 75 साल के बुजुर्ग संग शादी करने से मुकरी रीना, पति के लौटने का किया दावा, Video

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल.

Auraiya News: यूपी के औरैया की फेमस 30 वर्षीय रीना और 75 वर्षीय रामसुघर की बेमेल सगाई की कहानी में एक नया मोड़ आ गया है. जिस इंटरनेट वीडियो ने इस रिश्ते को पूरे देश में चर्चा का विषय बनाया था, उसी वीडियो ने अब इस कहानी का अंत भी कर दिया है. रीना का एक नया बयान और वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके लापता पति वापस लौट आए हैं और अब वो बुजुर्ग रामसुघर के साथ शादी नहीं करेंगी. रीना ने साफ कर दिया है कि रामसुघर संग हुई उनकी सगाई अब पूरी तरह से निरस्त (कैंसिल) हो चुकी है.

रीना द्वारा जारी किए गए नए वीडियो के अनुसार, उनके जीवन में आए इस अचानक बदलाव की वजह उनके पति का वापस आना है. रीना के मुताबिक, उनके पति कहीं चले गए थे, लेकिन जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पत्नी की 75 साल के बुजुर्ग से सगाई और हल्दी का वीडियो देखा, तो वह तुरंत घर वापस लौट आए. पति के लौटने के बाद घर में काफी हंगामा हुआ. रीना ने स्पष्ट किया कि कानूनी रूप से उनका अपने पति से तलाक नहीं हुआ था. रीना के परिवार वाले और रिश्तेदार भी उम्र में 45 साल बड़े बुजुर्ग रामसुघर के साथ इस विवाह के सख्त खिलाफ थे.

‘अब मेरा परिवार पूरा है…’, रीना ने तोड़ी सगाई, पुरानी शादी निभाएंगी

अपने नए बयान में रीना ने परिस्थितियों के बदलने का हवाला देते हुए भविष्य का फैसला सुनाया है. रीना ने कहा कि जब उनका कोई सहारा नहीं था, तब उन्होंने रामसुघर की बेटी राधा से संपर्क किया था और शादी के लिए हां भरी थी. लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और सगाई पूरी तरह खत्म है. रीना ने घोषणा की है कि वह अपने पति और पुराने परिवार के साथ ही रहेंगी तथा उनके साथ दोबारा अपने रिश्ते की शुरुआत करेंगी.

रीना ने रामसुघर की बेटी राधा से हाथ जोड़कर अपील की है कि वो अब उनके या उनके परिवार के ऊपर कोई भी सोशल मीडिया ब्लॉग या वीडियो न बनाए. क्योंकि उनका बिखरा हुआ परिवार अब फिर से पूरा हो गया है.

ये भी पढ़ें: 4.87 लाख की एक टिकट, 5-स्टार होटल जैसी सुविधाएं, स्पा से लेकर बार तक.. कर्नाटक की शाही ट्रेन फिर से सफर के लिए तैयार

14 अक्टूबर को वायरल हुआ था 45 साल बड़े बुजुर्ग संग सगाई का वीडियो

इस पूरे हाई-वोल्टेज ड्रामे की शुरुआत 14 अक्टूबर को हुई थी, जब सोशल मीडिया पर 30 साल की रीना और 75 साल के रामसुघर की सगाई और हल्दी की रस्मों की तस्वीरें व वीडियो तेजी से वायरल हुए थे. 45 साल के विशाल उम्र-अंतर (एज गैप) के कारण यह मामला रातोरात इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा था. हालांकि, इस नए मोड़ के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स के बीच यह मामला एक बार फिर जोरों से चर्चा में आ गया है.

अन्जुमन तिवारी

अन्जुमन तिवारी

मैं अंजुमन तिवारी पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. औरैया से रिपोर्टिंग करता हूं. मैंने दैनिक भास्कर, News 1 India, FM News और JMD News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया. ग्राउंड रिपोर्टिंग, राजनीतिक कवरेज और सामाजिक मुद्दों पर मेरी विशेष पकड़ रही है. पिछले 7 वर्षों से मैं TV9 भारतवर्ष से जुड़े हूं और निष्पक्ष, प्रभावशाली एवं तथ्यपरक पत्रकारिता कर रहा हूं. मेहनत, विश्वसनीयता और लंबे अनुभव के बल पर मैंने मीडिया जगत में अपनी मजबूत पहचान बनाई है.

Read More

google button