October 23, 2026

दिवाली से पहले CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 5 फीसदी DA

दिवाली से पहले CM सुक्खू का बड़ा तोहफा, हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 5 फीसदी DA

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

Himachal Pradesh DA Hike: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवाली से पहले प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री ने सरकारी कर्मचारियों को कुल 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने की घोषणा की है. इसके साथ ही चतुर्थ श्रेणी (क्लास-4) के कर्मचारियों को अतिरिक्त 10 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया गया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए दिया जाएगा, जबकि पिछली बार का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी जारी किया जाएगा. इस तरह कर्मचारियों को कुल 5 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा. इसकी अधिसूचना जारी कर दी है और पहली तारीख को कर्मचारियों के बैंक खातों में राशि पहुंच जाएगी.

सरकार अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध-सीएम सुक्खू

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है. दिवाली के शुभ अवसर पर सरकार ने कर्मचारियों को राहत देने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा करता हूं. इसके साथ ही पिछली बार का 1 प्रतिशत डीए भी कर्मचारियों का बचा हुआ था, क्योंकि पिछली बार हमने 3 प्रतिशत डीए दिया था. अब उस लंबित 1 प्रतिशत डीए को भी देने की घोषणा करता हूं. इस तरह कुल 5 प्रतिशत डीए हो गया है.”

मुख्यमंत्री की इस घोषणा से प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते के रूप में अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए भी विशेष घोषणा की है. उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए के अतिरिक्त 10 हजार रुपये की राशि भी दी जाएगी.

10 हजार रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार चाहती है कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी दिवाली का त्योहार खुशी और उत्साह के साथ मनाएं. उन्होंने कहा, “क्लास फोर्थ के कर्मचारियों को जहां हम 5 प्रतिशत डीए की किस्त दे रहे हैं, वहीं मैं उन्हें 10 हजार रुपये अतिरिक्त देने की भी घोषणा करता हूं, ताकि वे और अधिक खुशी के साथ दिवाली मना सकें. यह राशि भी पहली तारीख को उनके खातों में पहुंच जाएगी.”

लिकायत अली की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 122 साल पुराने कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, धुएं की जगह निकलेगी भाप रेल मंत्रालय का सर्वे पूरा

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button