October 23, 2026

1 जनवरी से लागू होंगे सिम बाइंडिंग नियम, बिना सिम फोन में नहीं चलेंगे वॉट्सऐप जैसे एप्स - dots sim binding rules set to take effect beginning january 1 to curb cyber fraud heres what changes

दूरसंचार विभाग (DoT) ने मैसेजिंग और कम्युनिकेशन ऐप्स के लिए 1 जनवरी 2027 से SIM-बाइंडिंग नियम अनिवार्य किए हैं, जिसका उद्देश्य ऑनलाइन घोटालों को रोकना है। मैसेजिंग ऐप्स के लिए सिम बाइंडिंग नियम 2027 से लागू होंगे Read more

October 23, 2026

बाइक पर लिफ्ट देना पड़ा महंगा, पहले खिलाया गुटखा... फिर पीठ पर कैंची से किए ताबड़तोड़ 5 वार, हालत गंभीर

Bihar Crime News: मोतिहारी में एक अनजान युवक को बाइक पर लिफ्ट देना 30 वर्षीय अरुण कुमार को भारी पड़ गया. रास्ते में दोनों ने साथ बैठकर गुटखा खाया, लेकिन कुछ देर बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. विवाद बढ़ने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने जेब से कैंची निकालकर अरुण कुमार पर हमला कर दिया. आरोपी ने कैंची से पांच बार वार किए, जिससे अरुण गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. सूचना मिलने के बाद पहुंची डायल 112 की टीम ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. Read more

October 23, 2026

कांग्रेस: अरुणाचल में चीनी सेना से आमने-सामने की स्थिति पर सरकार पर हमला, कहा- पीएम की चुप्पी हैरान करने वाली

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय और चीनी सेना के बीच कथित तौर पर कई जगहों पर आमने-सामने की स्थिति बनने को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर इस मामले में चुप्पी साधने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चीन को लेकर सरकार की ओर से लगातार रियायतें दी जा रही हैं, जबकि सीमा पर तनाव के मुद्दे पर प्रधानमंत्री और उनकी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है। Read more

October 23, 2026

सीएम धामी ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, बोले- पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डॉ. बी आर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित 'ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और नशामुक्त उत्तराखंड की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवाओं सहित सभी प्रतिभागियों से नशामुक्त उत्तराखण्ड के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। Read more

October 23, 2026

शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का दान बदल सकता है भाग्य? जानें मां लक्ष्मी की कृपा पाने के खास उपाय | IBC24

नई दिल्ली: Sharad Purnima 2026 Daan: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस बार शरद पूर्णिमा का पर्व 25 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा। इसे कोजागर पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से पूर्ण होता है और उसकी चांदनी को अमृत समान माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी रात में पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और जागकर उनकी आराधना करने वाले भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस अवसर पर पूजा-पाठ के साथ जरूरतमंदों को दान करना भी शुभ माना जाता है। Read more

October 23, 2026

ईपीएम के तहत सूक्ष्म, छोटे निर्यातकों के महंगे प्रमाणन का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : गोयल | IBC24

(फाइल फोटो के साथ) (राजेश राय) बर्लिन, 23 अक्टूबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि सरकार निर्यात संवर्धन मिशन (ईपीएम) के तहत सूक्ष्म और छोटे उद्यमों के महंगे प्रमाणन का पूरा खर्च उठाने को तैयार है। उन्होंने मौजूदा और नए निर्यातकों से वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने में सहायता के लिए विदेश व्यापार महानिदेशालय से संपर्क करने का आग्रह किया। Read more

October 23, 2026

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश की 11 एमएलसी सीटों पर मतदान शुरू, 14.81 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों के लिए शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटें शामिल हैं। मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव के लिए उन्नाव, कानपुर देहात और कानपुर नगर को छोड़कर प्रदेश के अन्य 72 जिलों में 2,697 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इस चुनाव में करीब 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। Read more

October 23, 2026

दर्दनाक हादसा :  खाटूश्यामजी के दर्शनों से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी कार, 4 की मौत-2 गंभीर घायल

जयपुर (उत्तम हिन्दू न्यूज) : राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायसर थाना क्षेत्र के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। Read more