जयपुर (उत्तम हिन्दू न्यूज) : राजस्थान में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायसर थाना क्षेत्र के पास टायर फटने से अनियंत्रित हुई एक कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने के बाद आगरा लौट रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे जब उनकी कार दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर रायसर के पास पहुंची, तभी अचानक उसका टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही रायसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, हादसा कार का टायर फटने के कारण हुआ। खाई में गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान आगरा निवासी अतुल, मुकुल, रुपेश और शिवा के रूप में हुई है। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, टायर फटना हादसे की मुख्य वजह रहा। पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
खाटूश्यामजी के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ हुए इस हादसे से उनके परिवारों में शोक की लहर है।
You Might Be Interested In
- सोना-चांदी की कीमतों में हाहाकार! 2 दिन में सोना 3,000 और चांदी 13,000 से ज्यादा टूटी, रिकॉर्ड हाई से भारी गिरावट
- टीम इंडिया को बड़ा झटका! चोट के कारण दूसरे T20 से बाहर हुए ईशान किशन, वैभव को मिल सकता है मौका
- 4 सरकारी बैंकों में हिस्सेदारी घटाएगी मोदी सरकार! 75% तक रह सकती है हिस्सेदारी, निवेशकों के लिए बढ़ेंगे मौके
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में महिला ब्रिगेड का अहम रोल, तीसरी आरोपी भी क्राइम ब्रांच की हिरासत में
- एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का धमाकेदार प्रदर्शन, पदकों की संख्या 90 के पार; बैडमिंटन और तीरंदाजी में गोल्ड की चमक
- UN में भारत ने पाकिस्तान को घेरा: ‘अल्पसंख्यकों की रक्षा नहीं कर सकता, तो भारत को उपदेश देने का नैतिक अधिकार नहीं’