October 23, 2026

नन्हा डांसर बना इंटरनेट सेंसेशन, 'अप्सरा आली' गाने पर किया धमाकेदार डांस! देखें वीडियो

नन्हा डांसर बना इंटरनेट सेंसेशन, ‘अप्सरा आली’ गाने पर किया धमाकेदार डांस! देखें वीडियो

वायरल हुआ छोटे ‘नटराज’ का धमाकेदार अंदाजImage Credit source: Instagram/@divyathaeditor_5

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. खुले आसमान के नीचे बेझिझक नाचते इस बच्चे ने अपने एनर्जेटिक डांस से इंटरनेट की पब्लिक का दिल जीत लिया है. उसके शानदार मूव्स देखकर लोग उसे प्यार से ‘न्यू-एज नटराज’ (New-age Natraj) कह रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा मशहूर मराठी गाने ‘अप्सरा आली’ (Apsara Aali) पर मस्ती में नाचता दिख रहा है. उसके चेहरे की खुशी और बेबाक अंदाज साफ बता रहा है कि उसे डांस करना कितना पसंद है. खास बात यह है कि उसके आस-पास खड़े लोग भी उसका उत्साह बढ़ाते दिख रहे हैं, जिससे इस वीडियो की खूबसूरती और ज्यादा बढ़ गई है.

‘कला खून में होती है’

इंस्टाग्राम पर @divyathaeditor_5 नाम के अकाउंट से शेयर किए गए इस वीडियो को खूब लाइक और व्यूज मिल रहे हैं.खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को साढ़े 6 लाख लोग लाइक कर चुके हैं. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, कला वो खून है जो रगों में दौड़ती है.

टैलेंट को मिल रहा है समर्थन

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अच्छी बहस भी शुरू हो गई है. कई लोगों को अच्छा लग रहा है कि सब बिना गलत कमेंट के बच्चे की तारीफ कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि बच्चों को बिना किसी रोक-टोक के अपनी कला दिखाने की आजादी मिलनी चाहिए. फिलहाल ये छोटा डांसर अपने डांस से सबका दिल जीत रहा है. वायरल वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

New Natraj Dance Viral Video

Image Credit: Instagram/@divyathaeditor_5

अभिषेक राय

अभिषेक राय

अभिषेक राय TV9 भारतवर्ष के डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं और ट्रेंडिंग टीम को लीड कर रहे हैं. पत्रकारिता में उन्हें 15 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान उन्होंने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों में काम किया है. उनके करियर की शुरुआत 2009 में भोपाल के पीपुल्स समाचार से हुई थी, जहां उन्होंने प्रिंट मीडिया की बारीकियां सीखीं. इसके बाद वे लंबे समय तक दैनिक भास्कर ग्रुप से जुड़े रहे. यहां उन्होंने अखबार और वेबसाइट दोनों पर अहम जिम्मेदारियां निभाईं, जिससे उन्हें पुराने और नए दोनों तरह के मीडिया का अच्छा अनुभव मिला. फिर उन्होंने अहमदाबाद के जानो दुनिया न्यूज चैनल में काम किया और टीवी मीडिया को समझा. अभिषेक को देश-दुनिया की राजनीति, विदेशी मामलों और वैश्विक कूटनीति की गहरी समझ है. वे खबरों का बारीक विश्लेषण करते हैं और डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को भी अच्छी तरह समझते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि लोगों को ऐसा सच्चा और अलग कंटेंट देना है जो उनकी सोच को बड़ा बनाए और हर मुद्दे को साफ नजरिए से देखने में मदद करे. काम से समय मिलने पर उन्हें घूमना पसंद है. वह अक्सर पहाड़ों की शांत वादियों में जाना पसंद करते हैं.

Read More

google button